PM मोदी ने लिया ऐतिहासिक फैसला : भारत में पहली बार होगी जाति जनगणना, कैबिनेट में लगाई मुहर..

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 🔹 मोदी सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला, पहली बार होगी जाति जनगणना!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई ‘सुपर कैबिनेट’ मीटिंग में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया। अब अगली जनगणना के साथ-साथ जातियों की भी गिनती की जाएगी। आज़ाद भारत के इतिहास में यह पहली बार होगा जब केंद्र सरकार जातिगत आधार पर जनगणना करवाने जा रही है।

मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में जाति जनगणना पर लिया गया ऐतिहासिक फैसला – Modi Cabinet Decision on Caste Census

इस फैसले से विपक्षी दलों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई बार सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांग चुके थे। बिहार में महागठबंधन सरकार के समय नीतीश कुमार ने राज्य में जातीय सर्वे करवाया था, जिसके बाद देशभर में इसे लेकर चर्चा तेज़ हो गई थी।

विज्ञापन

  अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

बुधवार को हुई ‘सुपर कैबिनेट’ की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुछ शीर्ष केंद्रीय मंत्री शामिल थे। बैठक में जाति जनगणना समेत कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि आने वाली जनगणना में जातियों की गिनती भी की जाएगी।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज हुई कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स (CCPA) की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अब अगली जनगणना में जातीय गणना को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, "अब तक जाति जनगणना मूल जनगणना का हिस्सा नहीं रही है, लेकिन सामाजिक ढांचे को सही तरीके से समझने के लिए यह बेहद जरूरी है।"

विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा, "1947 के बाद से कांग्रेस सरकारों ने कभी जाति जनगणना नहीं कराई। वे केवल जाति सर्वे करवाते रहे, वो भी राजनीतिक फायदे के लिए।

यह भी पढ़े - गूगल मैप का धमाकेदार अपडेट: अब गांव की गलियों तक दिखेगा रास्ता – जानिए नया फीचर कैसे करेगा कमाल

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदुओं को मिलेगी भारतीय नागरिकता, गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi