भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , मोहन नगर में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक को डंडों और रॉड से बेरहमी से पीटा गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, हरिनगर कातुल बोर्ड निवासी नीरज कुमार सिंह 25 अप्रैल की रात करीब 8 बजे अपने घर के पास गली में टहल रहा था। तभी प्रशांत साहू अपने साथियों जयदीप साहू, विशाल वर्मा, प्रिंस बकला, पीयुष पाण्डेय और दो नाबालिगों के साथ वहां पहुंचा।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
आते ही पुराने रामनवमी के समय हुए झगड़े को लेकर बहस शुरू हो गई। नीरज ने पुराने विवाद को भूलने की बात कही, लेकिन प्रशांत ने शराब पार्टी के लिए पैसे मांगे। नीरज ने जब पैसे देने से इंकार कर दिया, तो मामला बढ़ गया।
देखते ही देखते सभी आरोपियों ने अपने पास रखे डंडे और रॉड निकाल लिए और नीरज पर टूट पड़े। मारपीट इतनी जबरदस्त थी कि नीरज बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। चींख-पुकार सुनकर घरवाले दौड़कर मौके पर पहुंचे और नीरज को फौरन अस्पताल ले जाया गया।
इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराज़गी है और उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 27 अप्रैल को सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार हुए आरोपियों में ये नाम शामिल हैं:
-
प्रशांत कुमार साहू (18 वर्ष), हरि नगर, मोहन नगर
-
विशाल वर्मा (20 वर्ष), प्रथम वाहिनी, छसबल, मोहन नगर
-
जयदीप कुमार साहू (20 वर्ष), प्रथम वाहिनी, छसबल, मोहन नगर
-
पीयुष पाण्डेय (18 वर्ष), आशा नगर, मोहन नगर
-
प्रिंस बकला (18 वर्ष), प्रथम वाहिनी, छसबल, मोहन नगर
-
और दो नाबालिग आरोपी
मोहन नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
👉 हमारे साथ जुड़े रहिए, लोकल खबरों की सच्ची और ताजा जानकारी के लिए!
यह भी पढ़े - किराए के मकान से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार ,फिल्मी स्टाइल में पुलिस रेड..
यह भी पढ़े - डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: मां बम्लेश्वरी रोपवे संचालन समिति पर FIR, बिजली विभाग और कंपनी में टकराव..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



