भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मंदसौर से आई दिल दहला देने वाली खबर, चाकरिया गांव में बड़ा हादसा
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के चाकरिया गांव में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया। 13 लोगों से भरी एक कार बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सीधे कुएं में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में मातम पसरा है।
घटना के वक्त मचा कोहराम, गैस रिसाव ने बढ़ाया कहर
कार जैसे ही कुएं में गिरी, उसमें एलपीजी गैस का रिसाव शुरू हो गया। दम घुटने की वजह से कार सवार महिला-पुरुष तड़पते रहे। आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय युवक मनोहर सिंह ने जान जोखिम में डालते हुए कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन गैस से दम घुटने से उसकी भी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन
प्रशासन ने संभाली कमान, रेस्क्यू ऑपरेशन चला
सूचना मिलते ही एसडीओपी, थाना प्रभारी, एसडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला गया। तीन लोगों — एक महिला, एक बच्ची और एक किशोर — को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बाइक सवार बुजुर्ग की भी गई जान
जिस बाइक सवार को कार ने टक्कर मारी थी, वह मंदसौर के आबाखेड़ी गांव के रहने वाले गोबर सिंह चौहान थे। हादसे में उनका दायां पैर बुरी तरह टूट गया था। कुछ देर बाद इलाज के दौरान गोबर सिंह ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
बिना मुंडेर वाला कुआं बना हादसे की बड़ी वजह
जहां हादसा हुआ, वह कुआं बिना किसी मुंडेर के खुला था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे जानलेवा कुओं को तुरंत ढंका जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।
हमारे साथ जुड़िए, सुरक्षित समाज बनाने में सहयोग करें
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आप भी ऐसे हादसों से बचने के लिए जागरूकता फैलाएं। लोकल न्यूज़ के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़े - किराए के मकान से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार ,फिल्मी स्टाइल में पुलिस रेड..
यह भी पढ़े - डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: मां बम्लेश्वरी रोपवे संचालन समिति पर FIR, बिजली विभाग और कंपनी में टकराव..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



