भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पानी मांगने के बहाने छात्रा से हैवानियत, आरोपी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे
(छग) कुनकुरी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पानी मांगने के बहाने एक छात्रा से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धर दबोचा है। आरोपी का नाम अंकित खाखा बताया जा रहा है। इस घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है।
घटना 25 अप्रैल की शाम करीब 8:30 बजे की है। कुनकुरी में पढ़ाई कर रही एक छात्रा अपने किराए के मकान के बाहर टहल रही थी, तभी बगल के कमरे के सामने खड़ा एक युवक उसे देख अपनी ओर बढ़ने लगा। घबराकर छात्रा अपने रूम के अंदर चली गई। उसी दौरान आरोपी पानी मांगने के बहाने दरवाजे पर आया। पीड़िता ने जैसे ही पानी दिया, आरोपी ने जबरन कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस से शिकायत की गई। थाना कुनकुरी में पीड़िता की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 64, 332(B), 127(2) व 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी का हुलिया मिलने के बावजूद उसकी पहचान कर पाना पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पांच टीमें बनाई गईं। कुनकुरी के सभी 15 वार्डों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। एक फुटेज में संदिग्ध युवक दिखाई दिया, हालांकि चेहरा धुंधला था। हाइट, हेल्थ और हुलिए के आधार पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। स्थानीय सूत्रों से सूचना मिली कि आरोपी आदर्श नगर कुनकुरी में छिपा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने पहचान की कार्यवाही में आरोपी की पुष्टि कर दी। आरोपी अंकित खाखा (उम्र 30 वर्ष) ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इलाके के लोगों ने इस घटना को लेकर नाराज़गी जताई है और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर था, इसलिए पुलिस टीम ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। टीम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को नकद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।
👉 यदि आप भी स्थानीय खबरों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहें। आपकी आवाज़ को हम सबसे पहले सामने लाएंगे।
यह भी पढ़े - किराए के मकान से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार ,फिल्मी स्टाइल में पुलिस रेड..
यह भी पढ़े - डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: मां बम्लेश्वरी रोपवे संचालन समिति पर FIR, बिजली विभाग और कंपनी में टकराव..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



