पोते संग शादी कर बैठी दादी! गांव से बहिष्कार, पति ने किया पुतला दाह..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 🔹 दादी-पोते की शादी से हड़कंप, पति ने पुतला जलाकर जताया विरोध यूपी, अंबेडकरनगर जिले की दलित बस्ती में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया है। 52 साल की चार बच्चों की मां ने अपने ही बिरादरी के पोते से शादी कर ली। शादी की भनक लगते ही पूरे गांव में बवाल मच गया।

पोते से शादी करती महिला और विरोध करता पति – अंबेडकरनगर की वायरल खबर

🔹 पति से मोह भंग, पोते से बढ़ी नज़दीकियां

बसखारी क्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया गांव की इंद्रावती की शादी 20 साल पहले चंद्रशेखर आजाद से हुई थी। पहले पति से एक बेटी थी और चंद्रशेखर से दो बेटे और एक बेटी हुए। दो साल पहले चंद्रशेखर ने सौतेली बेटी की शादी भी करवा दी थी।

विज्ञापन 

इसी दौरान इंद्रावती का मन पति से हटकर 28 वर्षीय आजाद की ओर खिंचने लगा। दोनों एक ही जाति से होने के कारण आजाद, महिला का रिश्ते में पोता लगता है। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं।

विज्ञापन 


    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

🔹 समाज ने बहिष्कृत किया, पति ने पुतला जलाया
दो दिन पहले जब पति चंद्रशेखर को इस रिश्ते की जानकारी मिली, तो मामला पुलिस चौकी लहटोरवा तक जा पहुंचा। पुलिस ने समझौते की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

मंगलवार को दोनों ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना गोविंद साहब मंदिर में शादी कर ली। जैसे ही शादी की खबर गांव में फैली, दलित बस्ती के लोगों ने महिला और युवक का सामाजिक बहिष्कार कर दिया।

🔹 तेरहवीं करने की घोषणा, हत्या की साजिश का आरोप
पत्नी की इस हरकत से आहत पति चंद्रशेखर ने उसका पुतला बनाकर कपड़ों सहित दाह संस्कार कर दिया और बाकायदा तेरहवीं करने का भी ऐलान कर दिया। साथ ही उसने पत्नी और आजाद पर हत्या की साजिश रचने का भी गंभीर आरोप लगाया।

🔹 दूसरे प्रदेश के लिए रवाना हुआ प्रेमी जोड़ा
इस सनसनीखेज घटनाक्रम के बाद गुरुवार को इंद्रावती और आजाद किसी अन्य प्रदेश में जाकर बसने के लिए निकल गए। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि चंद्रशेखर को तहरीर देने के लिए बुलाया गया है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े - मां बम्लेश्वरी मंदिर में रोपवे हादसा: पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा समेत 4 भाजपा नेता घायल, हड़कंप मच गया..

यह भी पढ़े - रायपुर में 2000 पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश..

📌 स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है। लोगों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कदम उठाने की मांग की है।

❤️ आप ऐसी ही लोकल और सच्ची खबरें पढ़ते रहिए, हमारे साथ जुड़े रहिए। आपकी आवाज़ ही हमारी पहचान है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi