भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग से बड़ी खबर – शिवनाथ नदी किनारे जल्द दिखेगा नया सस्पेंशन ब्रिज, पाथवे और खूबसूरत गार्डन का नज़ारा। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। दुर्ग शहर में शिवनाथ नदी के किनारे एक भव्य पर्यटन स्थल विकसित किया जा रहा है। इस काम की शुरुआत हो चुकी है, और इसकी बारीक तैयारियों को परखने खुद विधायक गजेंद्र यादव मौके पर पहुंचे।
विधायक ने शहर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ मिलकर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिटर्निंग वाल, सस्पेंशन ब्रिज, पाथवे और महमरा की ओर बनने वाले गार्डन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में उत्सुकता है, वहीं कई ने विकास कार्यों को लेकर खुशी जताई।
गौरतलब है कि हर साल महाशिवरात्रि के मौके पर यहां मेला और महाआरती जैसे बड़े आयोजन होते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सिटिंग गैलरी, पार्किंग ज़ोन और पैदल पथ (पाथवे) जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। सुबह-शाम नदी किनारे सैर करने वालों के लिए यह जगह और अधिक आकर्षक बनेगी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
सूचना मिलते ही कई स्थानीय लोग और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा—"अब शिवनाथ नदी भी एक खूबसूरत पहचान बनेगी।"
विधायक गजेंद्र यादव ने बताया कि 2024-25 के राज्य बजट में इस परियोजना के लिए प्रावधान किया गया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने साइट का मुआयना किया और तकनीकी लेआउट, डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) और अन्य जरूरी तैयारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
हर दिन फील्ड में पहुंचकर कामों की निगरानी कर रहे विधायक यादव ने कहा— “जनता को साफ़, सुंदर और सुविधाजनक स्थान देना हमारी प्राथमिकता है।”
इस पूरे क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का सपना अब धीरे-धीरे हकीकत बनने की ओर है।
यह भी पढ़े - मां बम्लेश्वरी मंदिर में रोपवे हादसा: पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा समेत 4 भाजपा नेता घायल, हड़कंप मच गया..
यह भी पढ़े - रायपुर में 2000 पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश..
👉 ऐसी और स्थानीय ख़बरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
📲 Follow करें और पाएं हर अपडेट सबसे पहले।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



