भिलाई में देह व्यापार का भंडाफोड़ पॉश इलाके में स्पा की आड़ में हो रहा था पॉस्टिट्यूशन खेल, संचालिका समेत 5 गिरफ्तार , मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के पॉश इलाके में एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खेल खुलेआम चल रहा था। मसाज का नाम लेकर अंदर सेक्स रैकेट का पूरा जाल बिछा था। पुलिस ने रेड मारकर इसका पर्दाफाश किया है।

भिलाई स्पा रेड की तस्वीर - अगम स्पा से देह व्यापार करते पकड़े गए लोग

👉 शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस

भिलाई नगर के सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी को सूचना मिली थी कि जुनवानी चौक के पास स्थित अगम स्पा में मसाज के बहाने सेक्स वर्कर भेजी जा रही हैं। सूचना पक्की लगते ही रविवार रात करीब 8 बजे पुलिस टीम ने वहां दबिश दी।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

👉 स्पा सेंटर के अंदर का नज़ारा चौंकाने वाला था
जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची, देखा कि वहां लड़कियां मसाज के साथ-साथ अनैतिक गतिविधियों में लिप्त थीं। मौके से 4 ग्राहक और स्पा सेंटर की संचालिका को पकड़कर स्मृति नगर चौकी लाया गया। लड़कियों को छोड़ दिया गया।

👉 गिरफ्तार हुए ये लोग

  • स्वतंत्र द्विवेदी (50), स्मृति नगर

  • राहुल चौधरी (25), राजीव नगर जामुल

  • विकास ग्रेंड्रे (25), जुनवानी चौक

  • धरमश्री खोब्रागढ़े (34), अटल विहार कालोनी राजनांदगांव

  • प्रिया सिंह (31), कोहका निवासी, मूल रूप से पश्चिम बंगाल

विज्ञापन
👉 स्पा से मिलीं आपत्तिजनक चीजें

सीएसपी ने बताया कि स्पा के अंदर कई अनयूज्ड कंडोम पैकेट, मोबाइल, ग्राहकों की डायरियां और कई ऐसे नंबर मिले जो देह व्यापार से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

👉 चौकी पहुंचकर रो पड़े परिजन
जैसे ही खबर परिजनों तक पहुँची, वे रात में ही स्मृति नगर चौकी पहुँच गए। कोई अफसर बेटा कहकर गिड़गिड़ाया, तो किसी ने शादी टूटने की दुहाई दी। सभी यही कह रहे थे – "मेरा बेटा तो बस खड़ा था, बेगुनाह है।"
परिजन देर रात तक चौकी के बाहर जमा रहे, लेकिन पुलिस ने साफ कह दिया कि कार्रवाई हो चुकी है, अब कोर्ट से ही जमानत करानी होगी।

👉 नियमों के बाहर चल रहे स्पा सेंटर
एएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा कि स्पा सेंटर अगर नियमों के तहत चलें तो कोई दिक्कत नहीं, लेकिन कई जगहों पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्पा कमरों में ताले नहीं होने चाहिए, स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है – लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा।

👉 अंदर ही अंदर होती है गंदी डील
ग्राहकों को पहले मसाज के नाम पर बुलाया जाता है – डीप मसाज, ऑयल मसाज आदि। फिर लड़कियां खुद आगे आकर हेड मसाज, बॉडी टू बॉडी, फुल सर्विस जैसी चीजों के ऑफर देती हैं।सौदा तय होते ही पैसे लेकर वहीं अनैतिक काम शुरू हो जाता है। इस पूरे खेल में स्पा संचालक की मिलीभगत होती है।

👉 दुर्ग जिले में 200 से ज्यादा स्पा सेंटर
दुर्ग जिले में 200 से ज्यादा स्पा सेंटर संचालित हैं। अकेले सूर्या मॉल में ही 10-12 स्पा हैं। सुपेला थाना और स्मृति नगर क्षेत्र में इनकी भरमार है।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मॉल से स्पा हटाने के लिए विरोध भी किया था, पर अब फिर से तेजी से खुलने लगे हैं।

👉 प्रशासन सख्ती की तैयारी में
एएसपी राठौर ने कहा कि पुलिस लगातार कार्रवाई करेगी और जो स्पा नियमों के बाहर काम कर रहे हैं, उन्हें बंद कराया जाएगा।

यह भी पढ़े छग में भीषण हादसा : ट्रेलर-माजदा भिड़ंत में 14 की मौत, 30 घायल , सड़क पर बिखर गए शरीर के टुकड़े ,मातम में डूबा गांव..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi