आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल दुर्ग में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 75 यूनिट रक्तदान कर जागरूकता का संदेश..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दिनांक 6 मई 2025 को आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, दुर्ग में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अस्पताल के स्टाफ के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।

हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. नवीन राम दारुका ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम लगातार विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जागरूकता के लिए शिविर आयोजित करती रहती है। इसी प्रयास की कड़ी में, श्री ब्लड सेंटर दुर्ग के सहयोग से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था।

विज्ञापन

इस शिविर में न केवल अस्पताल के कर्मचारी बल्कि आमजन भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और कुल 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। डॉ. दारुका ने बताया कि हर अस्पताल में रक्त की आवश्यकता बनी रहती है, और चूंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए यह केवल एक रक्तदाता से ही प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि समाज में अब भी रक्तदान को लेकर जागरूकता की कमी है, और इसी वजह से आरोग्यम हॉस्पिटल में यह शिविर आयोजित किया गया ताकि लोगों को इसके महत्व की जानकारी दी जा सके।

रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को हॉस्पिटल की ओर से अल्पाहार, प्रमाणपत्र और उनकी रक्तदान करते हुए फोटो छपी हुई मग भेंट स्वरूप दी गई। डॉ. दारुका ने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।

यह भी पढ़ेभिलाई में सायरन बजते ही अंधेरा छा गया: दुकानें और घरों की बिजली बंद, वाहन बीच सड़क पर रुके; अफसरों ने बताए हवाई हमले से बचने के उपाय..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi