भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अहमदाबाद की एक पॉश सोसायटी में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 4 महीने की मासूम ऋषिका पर एक पालतू रोटविलर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है।
घटना हाथीजन सर्किल के पास राधे रेसीडेंसी की है, जहां प्रतीक डाभी की बेटी ऋषिका को उसकी मौसी गोद में लेकर बाहर टहल रही थीं। उसी दौरान पड़ोस की एक महिला अपने रोटविलर डॉग को घुमाने निकली थी, लेकिन वो फोन पर बात करने में व्यस्त थी। तभी अचानक उसके हाथ से पट्टा छूट गया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
पट्टा छूटते ही कुत्ता बेकाबू हो गया और सीधा बच्ची और उसकी मौसी पर टूट पड़ा। हमले में मौसी घायल हो गईं और बच्ची उनकी गोद से गिर गई। जमीन पर गिरते ही कुत्ते ने मासूम पर बुरी तरह हमला किया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दुर्भाग्यवश डॉक्टरों की कोशिशें नाकाम रहीं और इलाज के दौरान ऋषिका की मौत हो गई।
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें हमले के बाद मची भगदड़ साफ देखी जा सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, इलाके के लोगों में इस हादसे को लेकर भारी नाराज़गी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कुत्ता पहले भी कई बार हमला कर चुका है। सोसायटी की हिनाबेन ने कहा कि वह खुद भी इस कुत्ते का शिकार बन चुकी हैं। सोसायटी के लोगों ने पहले भी इसकी शिकायतें की थीं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
बच्ची के मामा राजूभाई ने बताया कि कुत्ते का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है और यह तीसरी-चौथी बार ऐसी घटना हुई है। उनका कहना है कि कुत्ते के मालिक को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई और मासूम ऐसी लापरवाही का शिकार न बने।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



