भिलाई : अश्लील वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, मना करने पर किया बदनाम! आयुर्वेदिक डॉक्टर ने की खुदकुशी – कांकेर से 9 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई की पत्रिका न्यूज़शर्मनाक साज़िश ने ली एक ज़िंदगी, 9 गिरफ्तार – कांकेर में सनसनी

भिलाई नगर से कुछ दिन पहले एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी। संविदा आयुर्वेदिक डॉक्टर को बदनाम करने और पैसों के लिए ब्लैकमेल करने की शर्मनाक साजिश ने उनकी जान ले ली।

कांकेर से 9 आरोपी गिरफ्तार, आयुर्वेदिक डॉक्टर की आत्महत्या केस में बड़ी कार्रवाई – IMAGE

घटना की शुरुआत और पुलिस की कार्रवाई

ग्राम पुरी, चारामा के रहने वाले डॉक्टर ने 18 मई को अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 32/25 के तहत जांच शुरू की। डॉक्टर के पास से सुसाइड नोट और हस्तलिखित पत्र भी बरामद हुआ।

विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग और सामाजिक शर्मिंदगी ने तोड़ दिया हौसला

जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने डॉक्टर की एक युवती के साथ बंद कमरे में अश्लील वीडियो बना लिया था। न सिर्फ वीडियो वायरल किया गया बल्कि स्थानीय समाचार पत्रों में बढ़ा-चढ़ाकर खबरें छपवाकर डॉक्टर को सार्वजनिक रूप से बदनाम किया गया।

इलाके में इस मामले को लेकर सामाजिक बैठक तक बुलाई गई, जहाँ डॉक्टर से 5 लाख रुपये की मांग की गई। बेइज्जती और मानसिक प्रताड़ना से टूटकर डॉक्टर ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

कांकेर से 9 आरोपी धराए, अन्य की तलाश जारी
दुर्ग पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को कांकेर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं: 

आशीष यादव, सचिन हिडको, रितेश उर्फ सोनू, डिगेश सिन्हा, अनिल सिन्हा, सतीश साहू, शत्रुघन सिन्हा, कान्हा मरकाम और नवीन निर्मलकर।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इनके पास से 8 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल वीडियो बनाने और वायरल करने में हुआ था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है।

पुलिस टीम की तत्परता ने दिलाई राहत

थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडे, उनि वरुण देवता, सउनि दिनेश सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों ने इस केस में तत्परता दिखाई। चारामा थाना प्रभारी जितेंद्र साहू और उनकी टीम ने गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK