भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 👉 (छग) सरगुजा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। शनिवार की शाम 6 बाल अपचारी कर्मचारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर फरार हो गए।
घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। बाल संप्रेषण गृह में बंद इन बालकों ने ऐसी चाल चली कि सब हैरान रह गए। मौका देखकर उन्होंने कर्मचारियों पर मिर्ची पाउडर फेंका और मुख्य गेट से भाग निकले।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, फरार हुए बालकों में एक अंबिकापुर, एक जांजगीर-चांपा और चार सूरजपुर जिले से हैं। ये सभी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में निरुद्ध थे।
जैसे ही घटना की सूचना मिली, गांधीनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
गांधीनगर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है और भरोसा दिलाया है कि सभी बालकों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



