भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको हिला दिया। तेज रफ्तार स्पोर्ट बाइक चला रहे 21 वर्षीय कुर्बान अली की एक बस से टकराकर मौके पर ही मौत हो गई। युवक की गर्दन इतनी बुरी तरह टूटी कि वो वहीं ढेर हो गया।
घटना राजधानी रायपुर से भिलाई को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर हुई। कुर्बान अली पावर हाउस की तरफ तेज रफ्तार में जा रहा था, तभी चंद्रा मौर्या चौक के पास आगे चल रही बस ने अचानक ब्रेक मार दिए। स्पीड ज्यादा होने की वजह से बाइक का बैलेंस बिगड़ा और कुर्बान सीधे बस से जा टकराया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका सिर सीधे बस से टकराया और गर्दन टूट गई। युवक वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी और उसे ऑटो में डालकर सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है। उनका कहना है कि बस चालक की लापरवाही ने एक ज़िंदगी छीन ली।
कुर्बान अली भिलाई के वार्ड 7 कृष्णा नगर का रहने वाला था और जेसीबी ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। परिवार में वही इकलौता कमाने वाला था। उसके ऊपर मां और बहन की पूरी जिम्मेदारी थी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए ताकि परिवार की ज़िंदगी पटरी पर आ सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



