भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मंगलवार को दो तस्करों की करीब 40 लाख की अवैध संपत्ति जब्त कर ली। SAFEMA कोर्ट के आदेश पर यह सख्त कदम उठाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
दुर्ग जिले के खुर्सीपार क्षेत्र में रहने वाले जी. सरोजनी और जी. धनराजू के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि जी. सरोजनी ने गांजा तस्करी के जरिए जो अवैध कमाई की थी, उससे उसने तीन मकान और वाहन खरीदे थे।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
कोर्ट के आदेश पर मंगलवार 13 मई को पुलिस टीम ने जी. सरोजनी के घर दबिश दी और तीन मकान, एक स्कूटी और एक बाइक जब्त की। जब्ती के दौरान सरोजनी ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एएसपी कार्यालय पहुंचाया।
पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि जी. सरोजनी को 6 सितंबर 2024 को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। सरोजनी पर पहले भी तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |