भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक बार फिर लुटेरों की हैवानियत सामने आई है। सोमवार रात एक राहगीर को बेरहमी से पीटा गया। सीने पर पैर रखकर चढ़े, वो हाथ जोड़ता रहा, रहम की भीख मांगता रहा... लेकिन बदमाशों पर कोई असर नहीं हुआ।
घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक एक अज्ञात शख्स को सड़क पर गिराकर बुरी तरह मारते हैं। उनके पैरों के नीचे उसकी छाती है, और वो खुद जिंदगी की भीख मांग रहा है। वीडियो ने पूरे इलाके को दहला दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यह वही गैंग है जो रात में एक्टिव होता है। बाइक सवारों को रोककर पहले मारता है, वीडियो बनाता है और फिर लूटकर फरार हो जाता है। 4 मई की रात भी ऐसी ही वारदात हुई थी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
टेंट हाउस में काम करने वाले अमित सिंह के साथ भी इस गैंग ने यही किया। उसकी स्कूटी रोककर उसे मारा, स्कूटी की चाबी निकाल ली, मोबाइल और पैसे लूट लिए। घायल अमित किसी तरह भागकर खुर्सीपार थाने पहुंचा और FIR दर्ज कराई।
अब जो वीडियो सामने आया है, वह भी अमित के लूटे गए मोबाइल से ही बना। अमित ने बताया कि उसका जीमेल अकाउंट मां के मोबाइल में लॉगिन था। वहीं से यह वीडियो बैकअप में अपलोड होकर सामने आया।
अमित का दावा है कि यह वीडियो उसकी वारदात के अगले दिन का है। यानी लुटेरे रोज नई वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
यह भी पढ़े - दुर्ग में दुश्मन देश के हमले से बचाव की तैयारी, 7 मई को होगा सायरन, ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



