भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में शुक्रवार का दिन दो परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला बन गया।
एक ओर जहां पेड़ पर फांसी पर झूलती लाश ने सनसनी फैला दी, वहीं दूसरी ओर एक होनहार छात्र की मवेशी से टकराकर मौत हो गई।
🌳 फॉरेस्ट एवेन्यू के किनारे पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश
नेवई थाना क्षेत्र के मरोदा सेक्टर स्थित फॉरेस्ट एवेन्यू के किनारे शुक्रवार सुबह एक पेड़ से लटकी लाश देख लोगों के होश उड़ गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
मृतक की पहचान केवी प्रशांत (पिता केएन विश्वनाथन), सेक्टर-5, स्ट्रीट-32 निवासी के रूप में हुई है।बताया गया कि प्रशांत केरल में काम करता था और एक महीने पहले ही घर लौटा था। गुरुवार रात वह “कुछ देर में आता हूं” कहकर निकला, लेकिन फिर नहीं लौटा।
परिजन रातभर उसे फोन करते रहे, पर जवाब नहीं मिला। सुबह जब कॉल किया गया, तो फोन पुलिस ने उठाया और घटना की जानकारी दी।
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
🚨 सड़क पर बैठे मवेशी से टकराकर CA छात्र की मौत
दूसरी घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है, जहां राम मंदिर के पास फोरलेन रोड पर सड़क पर बैठे मवेशी से टकराकर 22 वर्षीय यश कुमार साहू की मौत हो गई।
यश पदुम नगर, भिलाई-3 का रहने वाला था और सीए अंतिम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
जैसे ही वह सिरसा गेट चौक पार कर राम मंदिर के पास पहुंचा, एक कार से आगे निकलते समय वह सड़क पर बैठे मवेशी से टकरा गया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यश सीधे बुलेट से गिर पड़ा और उसके सिर में गहरी चोट आई।परिजन उसे गंभीर अवस्था में एम्स रायपुर लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



