भिलाई में पुरानी रंजिश ने लिया खौफनाक रूप: बेटी को उठाने की धमकी, घर के सामने दी मुर्गे की बलि , आरोपी गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई छावनी कैंप-1 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक परिवार को पुरानी दुश्मनी की कीमत अजीबो-गरीब अंदाज़ में चुकानी पड़ी। घर के बाहर मुर्गे की बलि, कटे हुए नींबू, चूड़ियां और सिंदूर फेंका गया। इसके साथ ही आरोपी ने बेटी को उठाने की धमकी भी दी।आखिर 1 महीने बाद आरोपी पुलिस के पकड़ में आ गया |

भिलाई क्राइम: घर के बाहर मुर्गे की बलि और नींबू-सिंदूर मिलने से सनसनी

यह मामला भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित एस. नरेश ने पुलिस को बताया कि आरोपी जे. कुमार ने उनके घर के सामने ये सब फेंका और माहौल को डरावना बना दिया।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इतना ही नहीं, आरोपी ने पड़ोस के एक और घर में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिससे पुलिस को बड़ी मदद मिली।

परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने फोन पर साफ कहा कि "अभी तो तुम्हारे घर में जादू-टोना किया है, अगली बार बेटी को उठाएंगे।"

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और छावनी थाने की टीआई मोनिका पांडेय से मदद मांगी। मोनिका पांडेय ने तुरंत लोकेशन ट्रैक कराकर टीम भेजी और आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि जे कुमार एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अमित जोश का शूटर रह चुका है। फरारी के दौरान वह सेक्टर-9 के एक खंडहर मकान में छिपा था।

एस. बालाराजू ने बताया कि आरोपी के शहर के नामी बदमाशों और महादेव गिरोह से संबंध हैं। इसी रंजिश में यह सब किया गया।

कुछ महीने पहले भी छावनी क्षेत्र में एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी की तलाश उसी मामले में भी जारी थी।फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उसके पुराने मामलों की भी जांच कर रही है।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK