मंगेतर के सामने 18 साल की युवती से गैंगरेप, रात में खेत मिलने पहुंची थी युवती फिर 6 दरिंदों ने बनाया दरिंदगी का Video..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी ,बिजनौर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। 18 साल की एक मासूम लड़की के साथ खेत में उसके ही मंगेतर के सामने गैंगरेप किया गया। दरिंदों ने इस वहशियाना हरकत का वीडियो भी बनाया और वायरल कर देने की धमकी दी।

बिजनौर गैंगरेप केस – खेत में 18 साल की लड़की से दरिंदगी, वीडियो बनाकर दी धमकी

पूरा मामला बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र का है। गांव की रहने वाली लड़की का रिश्ता प्रिंस नाम के युवक से तय हुआ था। 10 मई की शाम युवती खेत में अपने मंगेतर से मिलने पहुंची थी। दोनों बातचीत में व्यस्त थे, तभी अचानक 6 युवक—नितिन, लवीश, बाली, आशु, रोबिन और सुमित—वहां पहुंच गए।

विज्ञापन

  अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इन छह हैवानों ने प्रिंस के सामने ही लड़की के साथ गैंगरेप किया। लड़की रहम की भीख मांगती रही, लेकिन किसी को भी दया नहीं आई। आरोपियों ने इस घिनौने कृत्य का वीडियो बनाकर धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।

डरी-सहमी पीड़िता ने पहले तो चुप्पी साध ली। लेकिन कुछ दिन बाद हिम्मत जुटाकर किरतपुर थाने पहुंची और पूरी घटना की लिखित शिकायत दी। मामला दर्ज होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

पुलिस ने गैंगरेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि आरोपियों ने लड़की के मंगेतर से मारपीट भी की थी। तीन पुलिस टीमें गठित की गईं और सघन जांच के बाद दो आरोपियों—बाली और लवीश—को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी चार आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।ऐसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं।

यह भी पढ़े - 4 महीने की बच्ची को गोद में लेकर टहल रही थी मौसी! पड़ोसी के हाथ से छूटे पालतू रोटविलर कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर उतारा मौत के घाट..

यह भी पढ़े - पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने पाएं 9,250 रूपये की पक्की कमाई! पाएं बैंक FD से ज्यादा ब्याज, जानिए कैसे ?


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK