छग में 60 साल के चौकीदार ने की हैवानियत: 14 साल की नाबालिग के गलत नीयत के विरोध पर टांगी से मार डाला, निर्वस्त्र कर गुमराह करने की कोशिश..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने जब गलत नीयत का विरोध किया, तो 60 साल के चौकीदार ने टांगी से मारकर उसकी जान ले ली।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में लड़की की हत्या का खुलासा, DNA से पकड़ा गया आरोपी चौकीदार

घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी गांव की है। किशोरी महुआ बीनने घर से जंगल की ओर गई थी, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी। अगले दिन 26 अप्रैल 2025 को उसी जंगल में उसका अर्धनग्न शव बरामद हुआ।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गांव में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने तत्काल एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की और अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं में केस दर्ज किया।

जांच के दौरान गांव के लोगों और परिजनों से पूछताछ की गई। शक की सुई गांव के ही चौकीदार शिवाराम (60 वर्ष) पर आकर रुकी।
एफएसएल जांच में उसकी टी-शर्ट और टांगी पर मिले खून के धब्बे लड़की के डीएनए से मेल खा गए।

इसके बाद पुलिस ने शिवाराम को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की, तो उसने खौफनाक सच कबूल किया।
उसने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह ड्यूटी के दौरान उसने किशोरी को साइकिल से जाते देखा और गलत इरादे से उसे रोक लिया।
लड़की ने जब धमकी दी कि वह यह बात पूरे गांव को बताएगी, तो डर के मारे उसने पास रखी टांगी से उस पर वार कर दिया।

विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपी ने साजिश रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

शव को पास ही एक गड्ढे में छिपाया, फिर लड़की की साइकिल और टिफिन दूसरी जगह फेंक दिए।
बाद में लौटकर शव को गड्ढे से निकालकर दूर फेंका और ध्यान भटकाने के लिए उसे निर्वस्त्र कर दिया।

इतना ही नहीं, उसने साइकिल को साल्ही बांध में फेंका और अपने कपड़े धोकर घर लौट गया, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

पुलिस ने जब साक्ष्य छिपाने और सबूत मिटाने की कोशिश देखी, तो आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 238 के तहत अतिरिक्त मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया| इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी है और वे आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।


यह भी पढ़ेछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: गोद लेने वाली मां को भी मिलेंगे 180 दिन का मातृत्व अवकाश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi