भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले के ग्राम माथमौर में उस वक्त खास हलचल मच गई, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अचानक गांव पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना के CM को अपने बीच देखकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।
गांव वालों ने फटाफट पास की झाड़ियों और बगइचों से फूल चुनकर एक प्यारा गुलदस्ता तैयार किया और मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। माथमौर के बीचोंबीच महुआ के पेड़ तले लगी जन चौपाल में CM ने सीधा संवाद किया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ चौपाल की शुरुआत की। सरपंच को पास बैठाकर पंचायत की योजनाओं, विकास कार्यों और समस्याओं को बारीकी से सुना।
चौपाल में उन्होंने बताया कि जल्द ही नवविवाहित महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा, जिससे गांव की नई बहुओं में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से पूछा कि क्या उन्हें योजना के तहत 1000 रूपये की राशि समय पर मिल रही है। स्थानीय लोगों ने अपनी परेशानियां और उम्मीदें भी खुलकर रखीं।
इलाके के सरपंचों को निर्देश दिए गए कि वे पीएम आवास योजना के लिए पात्र परिवारों की सूची तैयार कर जल्द भेजें। राशन दुकान, सड़क और बिजली जैसी सुविधाओं पर भी मुख्यमंत्री ने फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री ने मौके पर कई बड़ी घोषणाएं भी कीं—
🔹 कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना
🔹 फुलझर से चंदेला, तिलौली से दर्रीटोला जैसी कई सड़कों का निर्माण
🔹 कुवांरपुर में नायब तहसीलदार कार्यालय के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति
🔹 माथमौर में सामुदायिक भवन की मंजूरी
🔹 जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण जल्द
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही आसपास के कोलियारी और कुवांरपुर पंचायतों समेत कई गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों में मुख्यमंत्री से सीधे बात करने का उत्साह दिखा।इस दौरान शासकीय स्कूल के उन छात्रों को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए। मुख्यमंत्री ने बच्चों के करियर प्लान पर भी बातचीत की।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



