देश में कोरोना के एक्टिव केस 3207! फिर डराने लगा कोरोना, अब तक 20 मौतें, केरल-महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़फिर डराने लगा कोरोना, एक्टिव केस 3200 पार

देश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में एक्टिव केस की संख्या 3207 तक पहुंच गई है।

भारत में बढ़ते कोरोना केस और नए वैरिएंट का खतरा - कोविड अपडेट मई 2025

🔹 केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज

केरल में फिलहाल सबसे अधिक 1147 मरीज एक्टिव हैं। वहीं महाराष्ट्र 681 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। देश के कुल एक्टिव केस में से 60 फीसदी इन्हीं दो राज्यों से हैं।

विज्ञापन

🔹 मैसूर में बुजुर्ग की मौत, कुल मृतक संख्या 20 हुई

कर्नाटक के मैसूर में शुक्रवार को 63 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। राज्य में यह तीसरी मौत है।

🔹 6 राज्यों में अब तक 13 मौतें
महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अब तक 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।

🔹 दिल्ली, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु में भी कोरोना से मौत
31 मई को स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक मौत की पुष्टि की है। इसके साथ ही देशभर में मृतकों की कुल संख्या 20 हो गई है।

🔹 नवजात तक पहुंचा वायरस, अहमदाबाद में 1 दिन के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव
गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को एक दिन के नवजात की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बच्चे को ICU में रखा गया है। उसकी मां की रिपोर्ट अब निगेटिव है, लेकिन पहले वह संक्रमित पाई गई थी।

🔹 7 महीने बाद मिजोरम-मेघालय में लौट आया कोरोना
मिजोरम में 7 महीने बाद फिर से कोविड के 2 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यह राज्य में अक्टूबर 2024 के बाद पहला मामला है। मरीजों का इलाज जोरम मेडिकल कॉलेज, फल्कोन में किया जा रहा है।
वहीं, मेघालय में भी 7 महीने बाद 2 कोविड मरीजों की पुष्टि हुई है।

🔹 स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की अपील
राज्य के इंटीग्रेटेड रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) ने लोगों से घबराने की जगह सतर्क रहने को कहा है। लोगों को नियमित हाथ धोने, सैनिटाइजर इस्तेमाल करने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी गई है।

🔹 महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक 9592 टेस्ट
महाराष्ट्र में शुक्रवार को 84 नए केस मिले। वहीं, जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कुल 9592 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं।

🔹 जम्मू-कश्मीर में भी दो केस, दोनों केरल से
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। दोनों मरीज श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में पढ़ रहे छात्र हैं और केरल के रहने वाले हैं।

🔹 देश में मिले 4 नए कोविड वैरिएंट
ICMR के मुताबिक, भारत में कोरोना के चार नए वैरिएंट LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 की पहचान हुई है। इनमें से JN.1 वैरिएंट देश में सबसे आम है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

🔹 WHO ने भी रखी नजर, लेकिन कहा- ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इन वैरिएंट्स को अभी खतरनाक की कैटेगरी में नहीं रखा है, लेकिन निगरानी ज़रूरी बताई है।

🔹 NB.1.8.1 में तेज फैलाव, इम्यूनिटी पर असर नहीं
इस वैरिएंट में A435S, V445H, और T478I जैसे म्यूटेशन हैं जो इसे तेजी से फैलने लायक बनाते हैं और वैक्सीन से बनी इम्यूनिटी पर असर नहीं होता।

🔹 JN.1 वैरिएंट सबसे आम, इम्यूनिटी को करता है कमजोर
यह वैरिएंट BA2.86 का सब-स्ट्रेन है। इसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया और दिसंबर 2023 में WHO ने इसे 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' बताया।

🔹 लक्षण लंबे समय तक रह सकते हैं
JN.1 से संक्रमित मरीजों में लक्षण कई हफ्तों तक बने रह सकते हैं। अगर लक्षण ज्यादा दिन तक बने रहें तो यह 'लॉन्ग कोविड' हो सकता है।

📢 सावधानी ही सुरक्षा है – मास्क पहनें, सतर्क रहें

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK