डिप्टी कलेक्टर की नेम प्लेट लगाकर युवक पहुंचा युवती से एक लाख वसूलने! अंजोरा चौकी पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नकली डिप्टी कलेक्टर बनकर जब पूर्व प्रेमी कॉलेज के गेट पर पहुंचा, तो हर कोई चौंक गया।

दुर्ग के अंजोरा चौकी इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही पूर्व प्रेमिका से ब्लैकमेल कर एक लाख रुपए वसूलने की कोशिश की।


🔹 प्यार से बदले में ब्लैकमेलिंग तक पहुंची कहानी

कोंडागांव निवासी 21 वर्षीय वैभव भारती पहले युवती से प्रेम करता था। पर सोशल मीडिया पर वैभव के दूसरे लड़कियों से संपर्क को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। युवती ने करीब तीन महीने पहले उससे रिश्ता खत्म कर दिया और उसे इंस्टाग्राम से भी ब्लॉक कर दिया।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

🔹 इंस्टा से अपशब्द, फिर धमकी में बदला प्यार

इसके बाद वैभव बाज नहीं आया। वह अपने दोस्तों की इंस्टा आईडी से युवती को अपशब्द भेजने लगा।

🔹 डिप्टी कलेक्टर बनकर कॉलेज पहुंचा आरोपी
गुरुवार शाम करीब 4 बजे युवती जब कॉलेज में अपने दोस्तों के साथ खड़ी थी, तभी एक कार कॉलेज गेट के पास आकर रुकी, जिस पर 'डिप्टी कलेक्टर' की नेम प्लेट लगी थी। कार से वैभव और उसका दोस्त प्रियम जैन उतरे और सीधे युवती के पास जाकर एक लाख रुपए की मांग करने लगे।

🔹 परिजनों को बताने की धमकी से घबराई युवती
पैसे नहीं देने पर दोनों ने युवती को उसके पुराने प्रेम संबंध की जानकारी घरवालों को देने की धमकी दी। इससे घबराकर युवती ने तुरंत अंजोरा पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

🔹 भागने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने धर दबोचा

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने कार को शिवनाथ ब्रिज पर छोड़ बस से रायपुर भागने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने दुर्ग बस स्टैंड से ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK