भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर मौत बनकर टूटा। दुर्ग जिले में एक युवक की बाइक को बस ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसे के बाद गांव में गुस्सा इस कदर फूटा कि लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
यह दर्दनाक हादसा मंगलवार रात नंदकट्ठी गांव के पास हुआ। मृतक युवक तेज कुमार साहू (28) अपनी बाइक से मेडेसरा गांव से नंदकट्ठी जा रहा था। इसी दौरान बेमेतरा की ओर जा रही तेज रफ्तार बस (CG 07 E 6111) ने सामने से उसकी बाइक (CG CL 1492) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मेडेसरा-नंदकट्ठी रोड पर चक्का जाम कर दिया। घटना स्थल पर थाना प्रभारी मनीष शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अंततः तहसीलदार को बुलाया गया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़े - भिलाई में दो गांजा तस्करों की 40 लाख की संपत्ति जब्त, कोर्ट के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई..
यह भी पढ़े - सरकारी योजनाएं जो बना सकती हैं आपको मालामाल! जानिए भारत सरकार की वो 10 स्कीमें जो बदल सकती हैं आपकी किस्मत
यह भी पढ़े - CG: नकाबपोश बदमाशों का ज्वेलर्स शॉप पर हमला: पिता के सिर पर रिवॉल्वर से वार, बेटी को मारी गोली
यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : दिल दहला देने वाली घटना: पति ने पूरे परिवार की निर्मम हत्या! फिर कर ली खुदखुशी..
यह भी पढ़े - अब मिनटों में चेक करें PF बैलेंस, EPFO ने किया तरीका और भी आसान..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



