भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां खून के रिश्ते ही मौत की वजह बन गए। चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर सगे भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी।
घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है। यहां सोमवार सुबह एक वर्कशॉप में मामूली से विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
कादंबरी नगर दुर्ग निवासी अंकित शर्मा (30 वर्ष) रोजाना की तरह सुबह अपने काम पर गया था। तभी सुबह 11:30 बजे उसके चाचा गिरधारी शर्मा और चचेरे भाई उदय शर्मा वहां पहुंचे।
दोनों ने पारिवारिक रंजिश को लेकर अंकित से झगड़ा शुरू कर दिया। जब बात बढ़ी तो अंकित के भाई ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन गिरधारी और उदय ने उस पर हमला कर दिया।
👊 झगड़ा इतना हिंसक हो गया कि अंकित को बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपियों ने मारपीट के बाद भागने में ही भलाई समझी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल अंकित को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन देर रात इलाज के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गिरधारी शर्मा पहले से ही अपने भतीजों से नाराज़ था और उसी रंजिश के चलते उसने मौके का फायदा उठाकर बेटे के साथ मिलकर हत्या की साजिश को अंजाम दिया।
🔒 पुलिस ने आरोपी उदय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरधारी शर्मा अब भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



