दुर्ग जेल में बंदियों को VIP ट्रीटमेंट मुहैय्या करवाता था प्रहरी : परिजनों से लेता था रिश्वत , नहीं देने पर करता था प्रताड़ित , गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 🔸 दुर्ग से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जेल के भीतर ही VIP सुविधा का खेल चल रहा था। जेल प्रहरी खुद ही काजू-बादाम और नशे का सामान कैदियों तक पहुंचा रहा था—वो भी पैसों के बदले।

दुर्ग जेल में रिश्वत के बदले VIP सुविधा देता प्रहरी – दिवाकर सिंह की गिरफ्तारी
केंद्रीय जेल दुर्ग में पदस्थ प्रहरी दिवाकर सिंह पैकरा पर आरोप है कि वो बंदियों को विशेष सुविधा देने के नाम पर उनके परिजनों से मोटी रकम वसूलता था। मामला तब खुला जब कुछ परिजनों ने पद्मनाभपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि दिवाकर बिना किसी डर के ऑनलाइन UPI के जरिए पैसे मांगता था और न देने पर बंदियों को प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन

दिवाकर सिंह मूल रूप से जांजगीर-चांपा का निवासी है और वर्तमान में दुर्ग जेल में प्रहरी था। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि वह 500 से 2000 रुपए तक सुविधा के हिसाब से वसूली करता था।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पूर्व में जेल भेजे गए पांच आरोपियों—इसराइल कुमार, अजय दीवान, प्रतीक वासनिक, संजय वासनिक और लोकेश्वरी साहू—में से प्रतीक वासनिक ने खुलासा किया कि उसने जेल प्रहरी को सामान पहुंचाने के लिए पैसे भेजे थे। इसके बाद पूछताछ में दिवाकर ने स्वीकारा कि कैदी संदीप वासनिक ने प्रतीक के जरिए उसे यह रकम भिजवाई थी।

पुलिस ने आरोपी के फोन पे में लेन-देन की पुष्टि की है। दिवाकर सिंह के खिलाफ धारा 308(2), 308(5), 111(2)(ख), 3.5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


यह भी पढ़े भिलाई में देह व्यापार का भंडाफोड़ पॉश इलाके में स्पा की आड़ में हो रहा था पॉस्टिट्यूशन खेल, संचालिका समेत 5 गिरफ्तार , मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK