दुर्ग में सेक्स रैकेट की जांच में सामने आईं 2 महिलाएं निकली बंगलादेशी! हुई गिरफ्तार, 8 साल से छत्तीसगढ़ में छुपकर रह रही थीं..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़सेक्स रैकेट की जांच में सामने आईं 2 बांग्लादेशी महिलाएं, 8 साल से छत्तीसगढ़ में छुपकर रह रही थीं

दुर्ग में गिरफ्तार बांग्लादेशी महिलाएं - सेक्स रैकेट में जुड़े मोबाइल नंबर से खुला राज
दुर्ग ज़िले में एक बार फिर अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी ने पुलिस को चौकन्ना कर दिया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के जयंती नगर में चल रहे सेक्स रैकेट की जांच के दौरान एसटीएफ को दो और महिलाओं के सुराग मिले, जो बांग्लादेश की नागरिक निकलीं।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं की पहचान रानी पासवान और सपना शर्मा के नाम से हो रही थी। लेकिन जब गहराई से जांच हुई, तो पता चला कि रानी पासवान का असली नाम खुशबू बेगम और सपना शर्मा असल में सनाया नूर है। दोनों बांग्लादेश की निवासी हैं और अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई थीं।

🕵️‍♀️ मोबाइल डाटा से हुआ बड़ा खुलासा
सेक्स रैकेट की मुख्य आरोपी महिला के मोबाइल से इन दोनों के नंबर मिले। जब जांच की गई, तो पता चला कि सनाया नूर पिछले 8 साल से रायपुर के चंगोराभाठा में छिपकर रह रही थी। उसने 2019 में झूठी शादी दिखाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे और खुद को भारतीय नागरिक बताया।

🔍 इंटरनेट कॉल्स से बनी संदिग्ध कड़ी
जांच में सामने आया कि सनाया इंटरनेट कॉल्स के ज़रिए बांग्लादेश के कई नंबरों से लगातार संपर्क में थी। इससे पुलिस को इनके नेटवर्क का संदेह और पुख्ता हुआ।

📄 फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाए
खुशबू बेगम उर्फ रानी पासवान ने भी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जन्म तिथि के साथ फर्जी पहचान पत्र बनवाए। खुद को मूल भारतीय बताकर राशन कार्ड, आधार और शादी के कागज़ बनवा लिए।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

🏠 मकान मालिकों पर भी टेढ़ी नजर
इन महिलाओं को किराए पर कमरा देने वाले मकान मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि जांच में उनकी मिलीभगत पाई गई, तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज होगा।

📌 अब तक ये बांग्लादेशी गिरफ्तार
• रानी पासवान (असल नाम: खुशबू बेगम)
• सपना शर्मा (असल नाम: सनाया नूर)
• अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष (असल नाम: पन्ना बीबी)
• ज्योति (असल नाम: शाहिदा खातून) और उसका पति रासेल शेख

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK