दुर्ग में दिनदहाड़े उठाईगिरी की बड़ी वारदात , स्कूटी की डिक्की से 18 लाख रूपये कैश से भरा बैग किया पार , CCTV में कैद हुई पूरी वारदात..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़दिनदहाड़े 18 लाख की उठाईगिरी से दहला दुर्ग, स्कूटी की डिक्की से उड़ाया कैश से भरा बैग

दुर्ग में 18 लाख की उठाईगिरी - स्कूटी की डिक्की से बैग चोरी की घटना CCTV में कैद
दुर्ग शहर के गंजपारा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े एक कलेक्शन एजेंट की स्कूटी की डिक्की से 18 लाख रुपए पार कर दिए गए। यह पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

निजी कंपनी के एजेंट के साथ घटी घटना
पैसे चोरी होने की शिकायत ओमप्रकाश टंडन ने दुर्ग कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। ओमप्रकाश एक निजी कंपनी में कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करता है। रोज की तरह सोमवार को भी वह कलेक्शन से मिले रुपयों को बैंक में जमा करने निकला था। उसने पहले एक बैंक में कैश जमा किया, फिर बाकी रकम लेकर दूसरे बैंक की ओर जा रहा था।

विज्ञापन

लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने खड़ी की थी स्कूटी

करीब ढाई बजे ओमप्रकाश ने अपनी स्कूटी गंजपारा स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स दुकान के सामने कुछ देर के लिए खड़ी की। इसी दौरान एक अज्ञात चोर स्कूटी की डिक्की तोड़कर उसमें रखे 18 लाख से भरे बैग को लेकर चंपत हो गया।

डिक्की खोलते ही उड़ गए होश
जैसे ही एजेंट वापस लौटा और स्कूटी की डिक्की खोली, उसके होश उड़ गए। पैसों से भरा बैग गायब था। यह देख वह घबराया हुआ सीधे दुर्ग कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

पुलिस ने शहर की सीमाओं पर की नाकेबंदी

सूचना मिलते ही दुर्ग सीएसपी चिराग जैन मौके पर पहुंचे। हालात का जायजा लेने के बाद वायरलेस के जरिए तुरंत शहर की सीमाओं पर नाकेबंदी के निर्देश दिए गए। सभी थानों को अलर्ट किया गया और CCTV फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस को CCTV फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं। शक के आधार पर कुछ लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जांच अभी जारी है और जल्द ही आरोपी के पकड़े जाने की उम्मीद है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK