दुर्ग में हल्दी रस्म के दिन तालाब में डूबा मासूम, शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शादी का घर पलभर में मातम में बदला, मासूम की डूबने से मौत

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शादी की खुशियों के बीच एक मासूम की जिंदगी तालाब की गहराई में समा गई। 7 साल का मानस जब तालाब में नहाने गया, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह उसकी आखिरी नहानी होगी।

दुर्ग के तालाब में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत – शादी में शामिल होने आया था मासूम

हल्दी रस्म वाले दिन हुआ हादसा

देवेश साहू के घर में 8 मई को शादी का कार्यक्रम चल रहा था। हल्दी की रस्म थी और घर में रौनक छाई हुई थी। रिश्तेदार और मेहमान सुबह शीतला तालाब में नहाने गए। उसी दौरान मानस गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

स्थानीय लोग दौड़े, पर जान नहीं बची

मानस को डूबता देख स्थानीय लोग दौड़े और उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में मातम छा गया।

शादी की शहनाई, अब सन्नाटा बन गई
जहां घर में ढोल-नगाड़े बज रहे थे, वहां अब सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले वाले भी इस हादसे से सदमे में हैं। शादी की तैयारियों के बीच ऐसा मंजर किसी ने नहीं देखा था।

मुरुम खनन से गहराया तालाब, पंचायत पर गुस्सा
स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि तालाब की गहराई बढ़ने की शिकायत कई बार पंचायत से की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि अवैध मुरुम खनन की वजह से तालाब बेहद गहरा हो गया था।

विज्ञापन

पंचायत कार्यालय का घेराव, मांगी कार्रवाई

गुस्साए लोगों ने उतई नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने मांग की कि जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है।

10 हजार की सहायता, लेकिन क्या यह काफी है?
नगर पंचायत के सीएमओ राजेंद्र नायक ने बताया कि पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता दी गई है। फिलहाल तालाब का जलस्तर कम किया जा रहा है।

यह भी पढ़े - ऑपरेशन सिंदूर : S-400 ने बचाई भारत की शान, पाक के 15 हमलों को किया नाकाम; हार्पी ड्रोन से पलटवार में तबाह हुए एयर डिफेंस सिस्टम, PSL का रावलपिंडी मैच रद्द


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi