भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
यहां एक इंजीनियर पति ने अपनी टीचर पत्नी को पहले बोलेरो से कुचल दिया और फिर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला।
घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। पत्नी की हत्या को सड़क हादसा दिखाने की भी कोशिश की गई, लेकिन CCTV फुटेज ने पूरे सच से पर्दा हटा दिया।
विज्ञापन
मृतका का नाम बरखा वासनिक (35) था, जो डौंडी विकासखंड के शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका थीं। 22 मार्च 2025 को स्कूल से छुट्टी के बाद वह स्कूल के प्यून के साथ स्कूटी से दुर्ग लौट रही थीं।
जैसे ही वे हितेकसा गांव के मंदिर के पास पहुंचे, एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान बरखा की सांसें चल रही थीं।
🔧 इंजीनियर पति ने सुनियोजित तरीके से की हत्या
बोलेरो से टक्कर मारने के बाद आरोपी पति शिशपाल वासनिक, जो बिजली विभाग में इंजीनियर है, खुद गाड़ी से उतरा और लोहे की रॉड से बरखा पर ताबड़तोड़ वार किए। मौके पर ही उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
📹 CCTV और बोलेरो नंबर ने खोला राज
पहली नजर में यह हादसा लग रहा था, लेकिन बरखा के परिजनों को शक हुआ। उन्होंने थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक चक्कर लगाए।
CCTV फुटेज और बोलेरो नंबर की जांच के बाद पुलिस ने केस को फिर से खंगाला। स्कूल के बच्चों के बयान और जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं थे और बरखा बच्चों को लेकर दुर्ग में अलग रह रही थी।
इसी बात से नाराज शिशपाल ने हत्या की साजिश रची और उसकी हर दिन की गतिविधियों की रेकी की।
👮♀️ पति और उसका साथी हिरासत में, पुलिस करेगी खुलासा
दल्लीराजहरा पुलिस ने आरोपी पति शिशपाल और उसके एक सहयोगी को हिरासत में लिया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



