भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आईआईटी भिलाई अब एक नए युग की ओर बढ़ रहा है।
प्रदेशवासियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि आईआईटी भिलाई का निर्माण कार्य अब और तेजी से बढ़ेगा। जल्द ही पहले चरण के स्टेज बी की शुरुआत की जाएगी, जिसमें कई बड़े बदलाव और सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।
स्टेज बी निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 1400 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इसके तहत आईआईटी मद्रास और बॉम्बे की तर्ज पर भिलाई में छत्तीसगढ़ का पहला रिसर्च पार्क तैयार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही प्रदेश के युवाओं को हाई-टेक रिसर्च प्लेटफॉर्म मिलेगा।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या में बड़ा इज़ाफा होने जा रहा है। फिलहाल 1250 सीटें हैं, जो अब बढ़कर 2750 हो जाएंगी। यानी एक साथ 1500 और विद्यार्थियों को एडमिशन का मौका मिलेगा।
इस विस्तार के तहत दो नए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, एक साइंस डिपार्टमेंट, एक बड़ी आधुनिक लैब और छात्र-छात्राओं के लिए तीन नए हॉस्टल बनाए जाएंगे। इसके अलावा एक विजिटर हॉस्टल, 200 से 250 लोगों के लिए रेसिडेंशियल क्वार्टर और एक बड़ा खेल मैदान भी विकसित किया जाएगा।
स्थानीय लोगों को जानकारी मिली है कि स्टेज वन में छूटे हुए काम जैसे एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग और बड़ा ऑडिटोरियम भी अब स्टेज बी में शामिल होंगे।फेस 1 में जितने इक्यूपमेंट आए थे, स्टेज बी में उससे दोगुने और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
आईआईटी भिलाई का पूरा ढांचा तीन चरणों में तैयार होगा।
रिटायर्ड विंग कमांडर और रजिस्टार डॉ. जयेश चंद्र एस. पाई ने बताया कि पहले चरण में 2500 छात्र, 250 फैकल्टी और 275 स्टाफ रहेंगे। दूसरे चरण में यह संख्या बढ़कर 7500 छात्र, 750 फैकल्टी और 825 स्टाफ हो जाएगी। जबकि तीसरे और अंतिम चरण में 12000 छात्र, 1200 फैकल्टी और 1320 स्टाफ की व्यवस्था होगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



