भिलाई : झपटमारी कर मोबाइल-बैग लूटने वाले 'तोता' समेत 3 नाबालिग धराए, जामुल पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 🚨 जामुल में झपटमारी की वारदात से फैली सनसनी, पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा

जामुल पुलिस ने झपटमारी के आरोपी को पकड़ा – आरोपी 'तोता' और तीन अपचारी बालक गिरफ्तार, मोबाइल-बैग बरामद
भिलाई जामुल के एसीसी अंडर ब्रिज के आगे नहर रोड पर झपटमारी की दो वारदातों ने इलाके में दहशत फैला दी थी। लेकिन जामुल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी 'तोता' और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

16 मई की रात करीब 8 बजे टेक प्रताप बंजारे अपनी बहन को शिवपुरी छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वह नहर रोड के पास पहुँचे, कुछ लड़कों ने रास्ता रोककर बहन का मोबाइल और बैग झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

इसी रात कुछ ही देर बाद, 8:15 बजे गणेश राम निषाद नाम के युवक के साथ भी यही वारदात हुई। वे ड्यूटी से लौट रहे थे जब उसी स्थान पर कुछ लड़के झपटमारी कर उनका मोबाइल लेकर भाग निकले।

दोनों मामलों की रिपोर्ट मिलते ही जामुल थाना पुलिस सक्रिय हो गई। संदेहियों की तलाश में छानबीन शुरू हुई। चश्मदीदों के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने रूपेश भारती उर्फ 'तोता' को हिरासत में लिया।

पूछताछ में 'तोता' ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसने यह झपटमारी तीन विधि संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल, एक लेडिस बैग और 200 रु. नगद बरामद किए हैं।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

आरोपी 'तोता' को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है जबकि बाल अपचारियों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में जामुल थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि केशेन्द्र चौहान, बेनी सिंह राजपूत और आरक्षक जी. सामवेल की विशेष भूमिका रही।

यह भी पढ़े - सिर्फ बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..

यह भी पढ़े - मंडप में मंगलसूत्र पहनाते ही 25 वर्षीय दूल्हे की दर्दनाक मौत ! चंद मिनट के लिए सुहागन बनी दुल्हन सदमे में


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK