भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कांकेर के चारामा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक 8 साल के मासूम बच्चे हरेश के साथ नाबालिग आरोपी ने दुष्कर्म किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थीं।
फ्रूटी के बहाने पहाड़ पर ले गयापुलिस के अनुसार, यह खौफनाक वारदात शनिवार, 18 मई को ग्राम लखनपुरी के गड़िया पहाड़ पर हुई। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला हरेश उस दिन शाम 4:30 बजे से लापता था। परिजनों ने तुरंत पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि हरेश को आखिरी बार गांव के ही एक नाबालिग के साथ देखा गया था। आरोपी ने फ्रूटी पिलाने का लालच देकर मासूम को सुनसान पहाड़ी पर ले गया, जहां उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
पोर्न की लत और नशे में वारदात
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग आरोपी पोर्न वीडियो देखने का आदी था और घटना के समय वह नशे की हालत में था। उसने हरेश के साथ गलत हरकत की और फिर किसी को बताने के डर से चाबी के पट्टे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। सोमवार सुबह पुलिस ने ग्राम सरपंच और ग्रामीणों की मदद से गड़िया पहाड़ से बच्चे का अर्धनग्न शव बरामद किया, जो दो दिन पुराना होने के कारण दुर्गंध मार रहा था।
विज्ञापन
क्या और आरोपी भी शामिल?
पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में एक से ज्यादा आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



