भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खारून पुल पर फिर मुसीबत का महीना!
दुर्ग और रायपुर के बीच सफर करने वालों के लिए एक बार फिर परेशानी का दौर शुरू होने वाला है। खारून नदी पर बने पुल पर 19 मई से 20 जून तक यातायात प्रभावित रहेगा। स्थानीय लोगों में इसको लेकर चिंता साफ देखी जा रही है।
➡️ पुल की मरम्मत, ट्रैफिक रहेगा बाधित
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग) के अनुसार, 19 मई से 30 मई तक पुल के नीचे के बेरिंग बदले जाएंगे। इस दौरान रोज़ाना रात्रि 2 बजे से सुबह 4 बजे तक पुल पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
➡️ डिवाइडर से दो भागों में बांटा जाएगा ब्रिज
मरम्मत के दौरान ब्रिज को डिवाइडर लगाकर दो हिस्सों में बांटा जाएगा। एक लेन में काम चलेगा, जबकि दूसरी सिंगल लेन से यातायात जारी रहेगा। मगर अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान भारी दबाव के चलते पुल से लेकर कुम्हारी तक लंबा जाम लग सकता है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
➡️ इन वैकल्पिक रास्तों से बचें जाम से
जाम से बचने के लिए यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वे निम्न वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें:
🔹 उतई–सेलूद–दौर–घुघुवा–औरी–मोतीपुर–अमलेश्वर–रायपुर
🔹 पुरानी भिलाई चौक (सिरसा गेट)–ग्राम सिरसा–औरी–मोतीपुर–अमलेश्वर–रायपुर
🔹 रॉयल खालसा–ग्राम उरला–परसदा–अमलेश्वर–रायपुर
यह भी पढ़े - कहीं कोई आपके आधार का तो नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल? 2 मिनट में घर बैठे ऐसे करें चेक..
यह भी पढ़े - सिर्फ बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



