CG : गार्डन के पास देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन युवतियाँ पकड़ी गईं..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ भवन और कोन्हेर गार्डन इलाके में बीते कुछ समय से चल रहे अनैतिक कार्यों पर आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कस ही दिया। शनिवार को यहां तीन युवतियाँ संदिग्ध हालात में पकड़ी गईं, जिनसे पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए।

कोन्हेर गार्डन पुलिस कार्रवाई की तस्वीर – तीन युवतियाँ देह व्यापार में पकड़ी गईं

स्थानीय रहवासियों ने बताया कि कोन्हेर गार्डन के पास अक्सर कुछ महिलाएं और युवतियाँ खड़ी रहती थीं, जो देह व्यापार में लिप्त हैं। यह नज़ारा रोज़ का हो गया था जिससे क्षेत्र का माहौल बेहद बिगड़ गया था। परिवार के साथ निकलने में तकलीफें होने लगी थीं।

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम सक्रिय हुई। शनिवार को छापेमारी के दौरान तीन युवतियाँ पकड़ी गईं, जो संदिग्ध रूप से वहां घूम रही थीं। थाने ले जाकर पूछताछ करने पर युवतियों ने देह व्यापार में शामिल होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन 
पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी दी है।फिलहाल पुलिस ने इलाके में रोजाना पेट्रोलिंग शुरू कर दी है ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़े - कॉल गर्ल को रूम पर बुलाया ,1000 रु. ज्यादा मांगने पर कर दी हत्या फिर ट्रॉली बैग में भरकर फेंका शव , CCTV से हुआ खुलासा


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK