भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : चलती बाइक पर जब पत्नी ने खोया आपा, पति को चप्पल से जड़ दी पिटाई, राहगीर भी रह गए सन्न
लखनऊ की सड़कों पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अपने पति को चलती बाइक पर ही चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। राह चलते लोगों की नज़र जब इस अजीबो-गरीब नजारे पर पड़ी, तो किसी ने फौरन मोबाइल कैमरा निकाल लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
📹 वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक पुरुष बाइक चला रहा है और पीछे उसकी पत्नी बैठी है। अचानक महिला गुस्से में चप्पल निकालती है और पति को मारने लगती है। तीन बार चप्पल जड़ने के बाद वो उसे बाईं ओर मुड़ने का इशारा करती है।
विडियो -
पति जब नहीं मानता तो महिला फिर चार बार और मारती है और दोबारा इशारा करती है। इसके बावजूद पति बाइक सीधे चलाता है तो महिला फिर एक बार चप्पल से मारती है और हैंडल मोड़ने की कोशिश करती है। जब वो हैंडल नहीं मोड़ पाती तो गुस्से में फिर से चप्पलें बरसाने लगती है।
📲 इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंस्टाग्राम पर gharkekalesh2 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा गया – "चलती बाइक पर पति-पत्नी के बीच क्लेश, लखनऊ में बहस के बाद पत्नी ने पति को पीटा।"
विज्ञापन
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी खूब आ रहे हैं –
एक यूज़र ने लिखा – "अगर जेंडर बदल दिया होता तो ये डोमेस्टिक वॉयलेंस होता!"
दूसरे ने लिखा – "बीवी नहीं, बवाल है!"
🔎 नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर आधारित है।भिलाई की पत्रिका न्यूज़ इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



