अजब गजब चोर! 2 सालों से लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चुरा रहा था युवक, अब CCTV में हुआ कैद..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ 2 साल से जारी थी शर्मनाक हरकत, अब CCTV में आया सच सामने

(छग) सरगुजा जिले के मैनपाट में महिलाओं और लड़कियों की निजता से खिलवाड़ करने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिलाई सेंटर से अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले युवक की करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

CCTV फुटेज में मैनपाट सिलाई सेंटर से अंडरगारमेंट्स चुराता युवक - शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद

ट्रेनिंग सेंटर की लड़कियां दो साल से थीं परेशान

मामला वेदांता स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित सिलाई ट्रेनिंग सेंटर का है, जहां हर तीन महीने में 45 से 50 महिलाएं और युवतियां ट्रेनिंग लेने आती हैं। यहां रहने और नहाने के बाद महिलाएं अपने कपड़े बाहर सुखाती थीं।

विज्ञापन

हर बैच करता था शिकायत, अब कैमरे में पकड़ा गया चोर

पिछले दो सालों से लगातार अंडरगारमेंट्स चोरी होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। आखिरकार सेंटर प्रबंधन ने CCTV कैमरे लगवाए और शनिवार को उसी कैमरे में एक युवक चोरी करते हुए कैद हो गया।

CCTV फुटेज ने खोली पोल, युवक की पहचान नहीं
वीडियो फुटेज में युवक चुपके से सेंटर में आता दिखा, अंडरगारमेंट्स लेकर भाग जाता है। लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हैरानी की बात ये भी है कि युवक सिर्फ अंडरगारमेंट्स ही चुराता है, अन्य कपड़ों को हाथ तक नहीं लगाता।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

थाने में शिकायत, FIR का इंतज़ार
घटना की शिकायत कमलेश्वरपुर थाने में की गई है। थाना प्रभारी नवल किशोर दुबे ने बताया कि जांच जारी है, फिलहाल FIR दर्ज नहीं हुई है।

यह भी पढ़े - भिलाई : आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत आयुर्वेदिक डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखे 4 नाम

यह भी पढ़े कहीं कोई आपके आधार का तो नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल? 2 मिनट में घर बैठे ऐसे करें चेक..

यह भी पढ़े - सिर्फ बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..

यह भी पढ़े हर महीने पाए 5000 रूपये पेंशन ! भारत सरकार की इस योजना से 7.65 करोड़ से ज़्यादा लोग ने जुड़कर बनाया रिकॉर्ड जाने पूरी प्रक्रिया?


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK