भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मप्र के खंडवा से आई दिल दहला देने वाली ख़बर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
यहां एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की गई आखिरकार महिला ने कई घंटे दर्द में तड़पने के बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
शादी समारोह के बाद हुआ वहशीपन
यह वारदात शुक्रवार रात की है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता, सुनील कोरकू और हरि पालवी के साथ गांव के एक शादी समारोह में गई थी। समारोह के बाद दोनों आरोपी महिला को अपने घर ले गए, जहां उन्होंने गैंगरेप किया।
निर्ममता की हद पार, खून से लथपथ मिली महिला
दरिंदों ने सिर्फ बलात्कार ही नहीं किया, बल्कि उसके शरीर पर धारदार या कठोर वस्तु से हमला किया।जिसके बाद उसको आंतरिक काफी चोट आयी हुई थी| शनिवार सुबह एक आरोपी के घर के पीछे शेड में महिला अर्धचेतन हालत में मिली। उसके शरीर पर खून ही खून था।
"मेरे साथ गलत हुआ है..." – बेटे से बोले आखिरी शब्द
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। महिला को होश में लाने की कोशिश की गई लेकिन दोपहर 2 बजे उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले उसने अपने बेटे से कहा, “मेरे साथ गलत हुआ है। सुनील और हरि ने मेरा बलात्कार किया और ये हाल किया।”
स्थानीय महिला ने दी थी जानकारी
घरवाले पहले यही सोचते रहे कि महिला शादी में ही रुक गई होगी। लेकिन सुबह एक स्थानीय महिला, भूरीबाई ने बताया कि वह घायल हालत में शेड में पड़ी है। तभी जाकर सच्चाई सामने आई।
पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा
एएसपी राजेश रघुवंशी के मुताबिक आरोपियों ने नशे की हालत में जघन्य अपराध किया। पोस्टमार्टम में सामने आया कि महिला को बेरहमी से पीटा गया और उसके आंतरिक अंगों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया।फॉरेंसिक टीम की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट जल्द आएगी।
विज्ञापन
परिवार ने बताया कि महिला के पास बच्चों से मिले 20,000 रुपये थे। उनके लूटे जाने की भी आशंका है।इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों को सख्त से सख्त सज़ा देने की मांग की है।पकड़े गए दोनों आरोपी कोरकू समुदाय से हैं और पीड़िता को पहले से जानते थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



