पति के सामने नवविवाहिता की चलती ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत, जीआरपी पर मदद न करने का आरोप!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़चलती ट्रेन से नवविवाहिता गिरी, पति के सामने टूट गई ज़िंदगी की डोर

मप्र, शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उज्जैनी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक नवविवाहिता की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। दर्दनाक ये रहा कि हादसा उसके पति के सामने हुआ।

नवविवाहिता की ट्रेन से गिरकर मौत का दर्दनाक हादसा, पति के सामने टूटा जीवन का सपना

🛤️ उल्टी के लिए गेट पर गई और फिसल गई ज़िंदगी

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रातौर के पास की है। उरई (उत्तर प्रदेश) निवासी 22 वर्षीय शिवानी शर्मा अपने पति विकास जोशी के साथ इंदौर जा रही थी। दोनों ग्वालियर में विकास के दादा-दादी से मिलकर उज्जैनी एक्सप्रेस से रवाना हुए थे।

विज्ञापन

ट्रेन जब शिवपुरी स्टेशन पार कर चुकी थी, रात के समय शिवानी को अचानक उल्टी महसूस हुई। वह उठकर बोगी के गेट पर चली गई। उल्टी करते समय संतुलन बिगड़ा और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गई।

💔 पति ने खींची चेन, खुद भी कूदा... लेकिन देर हो चुकी थी
पत्नी को गिरते देख विकास ने तुरंत ट्रेन की चेन खींची और ट्रेन की रफ्तार कम होते ही वह भी कूद गया। मोंबाइल की रोशनी में उसने पत्नी को ढूंढा और कंधे पर उठाकर कुछ दूर ले गया।

👮 जीआरपी ने की अनदेखी, घायल को समय पर मदद नहीं मिली
विकास का आरोप है कि उसने तुरंत जीआरपी को कॉल कर मदद मांगी, लेकिन जवाब मिला – "थोड़ा रुको, हम आते हैं"। मौके पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने मदद करने की बजाय उन पर शक जताया और कहा – "तुम दोनों घर से भागे हो क्या? पहले नाम-पता लिखवाओ।"

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

📢 स्थानीय लोगों में नाराज़गी, जीआरपी पर उठे सवाल

इलाके के लोगों ने बताया कि इस तरह की लापरवाही पहले भी देखने को मिली है। समय पर मदद मिलती तो शायद शिवानी की जान बचाई जा सकती थी।

🏥 आखिरकार जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन...
बाद में विकास को दूसरी पुलिस टीम मिली जिन्होंने मदद करते हुए गाड़ी रुकवा कर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया।

🙏 अब क्या बचा है उसके पति के पास... सिर्फ सवाल और अफसोस
शिवानी सिर्फ एक नवविवाहिता नहीं थी, एक एलएलबी की छात्रा थी, जिसकी ज़िंदगी ने अभी करवट भी नहीं ली थी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK