पत्नी को आपत्तिजनक अवस्था में किसी और के बाहों देख भड़का हुआ पति, प्रेमी की जंगल में हत्या कर शव जलाया – 4 गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर जंगल में जला दिया। पत्नी के भाई भी इस खौफनाक साजिश में शामिल थे। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

: जंगल में अधजली लाश मिलने से सनसनी, छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर मर्डर केस

मामला ओडिशा के सीनापाली थाना क्षेत्र का है। जहां गरियाबंद जिले के खरपदर उरमाल गांव निवासी विशाल सोनवानी (35) की हत्या कर दी गई। विशाल, आरोपी पति केशव नागेश का रिश्ते में भांजा था। आरोपी केशव ने अपनी पत्नी को उसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। गुस्से में उसने न सिर्फ पत्नी से विवाद किया बल्कि अपने साले ईश्वर और सागर के साथ मिलकर साजिश रच डाली।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

13 मई को पत्नी ममता को मायके ले जाकर केशव ने पूरा मामला उसके भाइयों को बताया। तीनों ने ममता की मदद से विशाल को फोन कर जंगल में बुलाया।

खरपदर से 3 किमी दूर सुनसान जंगल को चुना गया। शाम को विशाल जैसे ही वहां पहुंचा, पहले सभी ने शराब पी। फिर डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई और टॉवल से गला घोंट दिया गया।

हत्या के बाद लाश और बाइक को जलाया गया, लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल पाया। अधजली लाश को झाड़ियों में फेंक आरोपी फरार हो गए।

22 मई को कुछ ग्रामीणों को जंगल में तेज बदबू महसूस हुई। पास जाकर देखा तो झाड़ियों में अधजली लाश पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने फौरन सीनापाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगालते हुए मृतक की पहचान की। विशाल की आखिरी कॉल ममता नागेश को हुई थी। मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल के आसपास मिली।

विज्ञापन

देवभोग पुलिस की मदद से सीनापाली थाने ने केशव, ममता और उसके दोनों भाइयों को 10 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

थाना प्रभारी रश्मिना प्रधान ने बताया कि 16 मई को देवभोग थाने में विशाल की गुमशुदगी दर्ज हुई थी और तीन दिन बाद उसका शव मिला। पुलिस ने मोबाइल, शराब की बोतल और पानी के पाउच भी बरामद किए हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK