भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 9 मिनट, 17 iPhone और एक फिल्मी अंदाज़ में चोरी!
रायपुर शहर में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया। कारोबारी के बेटे ने हॉलीवुड फिल्मों से चोरी का तरीका सीखकर 9 मिनट में 17 सील-पैक आईफोन उड़ा लिए। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।
कांच तोड़कर अंदर घुसा, iPhone भरकर भाग निकला
घटना 25-26 मई की दरमियानी रात की है। जीई रोड स्थित अनुपम गार्डन के सामने रिलायंस रिटेल लिमिटेड स्टोर में रात करीब डेढ़ बजे एक चोर ने फ्रंट कांच तोड़ा और अंदर घुस गया। एप्पल काउंटर से 17 सील पैक iPhone बैग में भरकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
स्कूटी छोड़ भागा चोर, CCTV से मिली पहचान
भागते वक्त स्कूटी की चाबी गिर जाने से चोर उसे वहीं छोड़ गया। स्थानीय लोगों ने उसे भागते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके से मिली स्कूटी की जांच में पता चला कि वह चौबे कॉलोनी से चोरी हुई थी। CCTV फुटेज से चोर की पहचान करने में मदद मिली।
बिना बिल iPhone बेचने निकला, फिर फंसा जाल में
इसी बीच सूचना मिली कि एक युवक बिना बिल के सील पैक iPhone बेचने की फिराक में है। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि युवक चौबे कॉलोनी निवासी मयंक दीक्षित है। उसके पिता एक प्रतिष्ठित कारोबारी हैं, जिनका क्रेन और हैवी मशीनरी का व्यवसाय है।
फिल्मों से आया आइडिया, इंटरनेट से सीखा चोरी का तरीका
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मयंक को हॉलीवुड फिल्में देखने का शौक है। उसे लगा कि चोरी आसान है। उसने इंटरनेट पर चोरी के तरीके भी खोजे और खुद एक प्लान तैयार किया। रिलायंस स्टोर उसके घर के पास था, इसलिए उसे टारगेट बना लिया।
बांस और हथौड़ी से पहुंचा मंजिल तक
रिलायंस स्टोर के पास स्थित एक शोरूम में मरम्मत का काम चल रहा था। वहां लगे बांस के सहारे मयंक पहली मंजिल तक पहुंचा और हथौड़ी से कांच तोड़कर अंदर घुसा। फिर ऊपर से नीचे उतरा और चोरी को अंजाम दे डाला।
21 लाख का माल और 5 गिरफ्तारियां
मयंक ने चोरी के iPhone शहर के कई लोगों को बेचने की कोशिश की। इन्हीं में से एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मयंक समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया और करीब 21 लाख रुपए का माल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
🔹 मयंक दीक्षित (21) – चौबे कॉलोनी
🔹 अमित अग्रवाल (44) – समता कॉलोनी
🔹 निखिल गर्ग (29) – शंकर नगर
🔹 चंदन वर्मा (19) – गुढ़यारी
🔹 आशीष लखवानी (29) – लाखे नगर चौक
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर हैरानी है
एक संपन्न परिवार का बेटा ऐसा कदम उठाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।
📢 अगर आपका स्मार्टफोन चोरी हो जाए तो रखें ये जानकारी:
IMEI नंबर, फोन का मॉडल, खोने की तारीख और जगह, SIM डिटेल्स और पहचान पत्र साथ रखें।
Google Find My Device या Apple Find My iPhone ऑन रखें, ताकि फोन ऑन होते ही ट्रैक हो सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



