रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो होटलों से 15 युवक-युवतियां गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर से एक बार फिर शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। राजधानी के दो होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

रायपुर सेक्स रैकेट – दो होटलों में पुलिस की रेड, 15 गिरफ्तार, देह व्यापार का खुलासा

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रायपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नहरपुरा इलाके के आदित्य गेस्ट हाउस और फाफाडीह स्थित गगन ग्रांड होटल में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों होटलों में दबिश दी।

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 11 युवतियों और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया। ये युवतियां पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर सभी के खिलाफ गंज थाना में पीटा एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है।

पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े दोनों होटलों की महिला रिसेप्शनिस्ट को भी हिरासत में लिया है। इसके अलावा होटल मालिकों को भी आरोपी बनाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 


यह भी पढ़े - भिलाई : आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत आयुर्वेदिक डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखे 4 नाम

यह भी पढ़े कहीं कोई आपके आधार का तो नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल? 2 मिनट में घर बैठे ऐसे करें चेक..

यह भी पढ़े - सिर्फ बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..

यह भी पढ़े हर महीने पाए 5000 रूपये पेंशन ! भारत सरकार की इस योजना से 7.65 करोड़ से ज़्यादा लोग ने जुड़कर बनाया रिकॉर्ड जाने पूरी प्रक्रिया?


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK