50 हत्यायें कर लाशें मगरमच्छों को खिला दीं! टैक्सी ड्राइवरों का कातिल ‘डॉक्टर डेथ’ की दहला देने वाली वारदात..

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ शुरुआत एक डॉक्टर से, अंत खूनी के रूप में!

देश की राजधानी दिल्ली से जो खबर आई है, वो हर किसी को सन्न कर देने वाली है। एक ऐसा शख्स जो कभी आयुर्वेद का डॉक्टर हुआ करता था, वो आज देश के सबसे खतरनाक सीरियल किलर के रूप में सामने आया है।

'डॉक्टर डेथ' की गिरफ्तारी | पुजारी के भेष में छिपा खूनी डॉक्टर | Devendra Sharma arrest photo

इस दरिंदे का नाम है देवेंद्र शर्मा, जो अब ‘डॉक्टर डेथ’ के नाम से जाना जाता है। और यकीन मानिए, इस नाम के पीछे की कहानी किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं।

विज्ञापन


🔎 पुलिस की पकड़ में कैसे आया ‘डॉक्टर डेथ’?
दिल्ली पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। पिछले साल यानी अगस्त 2023 में देवेंद्र को पैरोल पर छोड़ा गया था। लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद वह तिहाड़ जेल वापस नहीं लौटा।

इसके बाद वह राजस्थान के दौसा जिले के एक आश्रम में पुजारी बनकर छिप गया था। आखिरकार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा।

🩸 लाशें फेंक देता था मगरमच्छों वाली नहर में
देवेंद्र का तरीका बेहद खौफनाक था। वो टैक्सी और ट्रक चालकों को फर्जी यात्राओं के बहाने बुलाता, फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर देता।

हत्या के बाद उनकी लाशें उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की 'हजारा नहर' में फेंक देता था। इस नहर में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं, जो लाशों को चट कर जाते हैं। इससे सबूत मिट जाता था। 

⚖️ मौत की सज़ा तक मिल चुकी है
देवेंद्र शर्मा को दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा की अदालतों ने सात अलग-अलग मामलों में उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी।

गुड़गांव की एक अदालत ने तो उसे मौत की सज़ा (मृत्युदंड) तक सुना दी थी।

उसके खिलाफ 27 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, अपहरण, लूट और धोखाधड़ी शामिल हैं।

🔪 क्राइम हिस्ट्री: 2002 से 2004 के बीच खूनी खेल
डिप्टी पुलिस कमिश्नर आदित्य गौतम के अनुसार, 2002 से 2004 के बीच देवेंद्र ने कई चालकों को मौत के घाट उतारा।आशंका है की आरोपी ने 50 से ज्यादा हत्याए की है |

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

वो ड्राइवरों को फर्जी यात्रा के लिए बुलाता, उनकी गाड़ियां छीन लेता और उन्हें खत्म कर देता। फिर गाड़ियां ग्रे मार्केट में बेच दी जातीं और लाशें नहर में गायब कर दी जातीं।

🧬 125 अवैध किडनी ट्रांसप्लांट का भी आरोपी
देवेंद्र की गिनती देश के सबसे बड़े किडनी रैकेट मास्टरमाइंड्स में होती है। उसने माना है कि 1998 से 2004 के बीच 125 से ज्यादा अवैध ट्रांसप्लांट करवा चुका है।

इस काम में उसकी मुलाकात डॉ. अमित नाम के एक डॉक्टर से हुई थी, जो दिल्ली, गुरुग्राम और अन्य शहरों में किडनी ट्रांसप्लांट का गैरकानूनी धंधा चलाता था।

💰 5-7 लाख में बिकती थी इंसानी किडनी
देवेंद्र गरीब और मजबूर लोगों को बिहार, बंगाल और नेपाल से बहला-फुसलाकर दिल्ली लाता और फिर उनकी किडनी निकालकर बेच देता। एक डोनर के बदले 5 से 7 लाख रुपये तक मिलते थे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK