भिलाई के इस क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराये के मकान में चल रहा था अनैतिक धंधा! ग्रामीणों ने किया हंगामा, 4 गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़गांव के बीचोबीच चल रहा था शर्मनाक धंधा, ग्रामीणों ने उठाई आवाज तो खुला राज

दुर्ग जिले के भिलाई के नंदिनी क्षेत्र स्तिथ अहेरी गांव में एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जब गांववालों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने मिलकर मकान को घेर लिया और जोरदार हंगामा किया। माहौल तनावपूर्ण हो गया।

अहेरी गांव में सेक्स रैकेट पकड़ा गया – ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना मिलने पर नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने तुरंत एक पुलिस टीम मौके पर भेजी। टीम जब वहां पहुंची, तो देखा कि ग्रामीणों ने पूरे मकान को घेर रखा है और आक्रोश में हैं।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

पुलिस जैसे ही घर के अंदर दाखिल हुई, ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क उठा। मौके पर काफी देर तक समझाइश के बाद स्थिति को शांत किया गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी है।

मकान से चार आरोपी गिरफ्तार, दो युवतियां भी शामिल

पुलिस ने मौके से ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा और दो युवतियों को गिरफ्तार किया। ये सभी कल्याण कॉलेज अहेरी के पास स्थित किराए के घर में अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

विज्ञापन

इन धाराओं में हुई कार्रवाई

चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126 व 135(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें किसी को गलत तरीके से रोकने, संभावित अपराध की योजना बनाने और सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी धाराएं शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को भिलाई 3 न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़े सुहागरात पर दूल्हे ने तोड़ा दम: नई दुल्हन करती रही इंतजार और युवक ने पेड़ पर जाकर लगा ली फांसी , दोनों की हुई थी लव मैरिज


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK