सुहागरात पर दूल्हे ने तोड़ा दम: नई दुल्हन करती रही इंतजार और युवक ने पेड़ पर जाकर लगा ली फांसी , दोनों की हुई थी लव मैरिज..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 💔 सुहागरात की सेज पर बैठी दुल्हन करती रही इंतज़ार, लेकिन उसका नीरज कभी लौटा ही नहीं...

हरदोई में सुहागरात पर दूल्हे की मौत - नीरज की आत्महत्या से गांव में शोक
यूपी के हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के कोड़रां गांव में एक नई-नवेली दुल्हन के सपने उस वक्त चकनाचूर हो गए जब सुहागरात पर उसका दूल्हा लौटकर ही नहीं आया। रातभर सज-धजकर दुल्हन लक्ष्मी सेज पर उसका इंतजार करती रही, लेकिन सुबह उसकी दुनिया ही उजड़ गई।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

📌 सुबह मिली नीरज की लाश

दूल्हा नीरज (23) का शव गांव के ही खेत में पेड़ से लटका मिला। जैसे ही दुल्हन को ये खबर मिली, वो बेसुध होकर गिर पड़ी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

📅 11 मई को हुई थी शादी, 12 को आई थी दुल्हन
नीरज की शादी 11 मई को नयापुरवा के अटवा कटैया गांव की लक्ष्मी से हुई थी। ये प्रेम विवाह था। शादी के अगले दिन 12 मई को नीरज दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था। परिवार वालों के मुताबिक, नीरज शादी में बेहद खुश नजर आ रहा था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था।

🗣️ परिवार भी है सदमे में
नीरज के पिता रामचंद्र ने बताया कि बेटा शादी के बाद पूरे घरवालों से खुलकर मिल रहा था। दिनभर उसने सबके साथ खाना खाया, शाम को चाय पी, और रात में अपने कमरे में चला गया। करीब 10 बजे वो घर से बाहर निकला, लेकिन फिर कभी वापस नहीं आया।

विज्ञापन



सुबह गांववालों ने आकर बताया कि नीरज का शव खेत में लटका मिला है। पिता ने बताया कि बेटे के पास 7 हजार रुपये भी थे, जो अब गायब हैं।

🔍 पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अभी तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। नीरज इंटर पास था और भीम आर्मी से जुड़ा हुआ था।

यह भी पढ़े भिलाई में दो गांजा तस्करों की 40 लाख की संपत्ति जब्त, कोर्ट के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

यह भी पढ़े - सरकारी योजनाएं जो बना सकती हैं आपको मालामाल! जानिए भारत सरकार की वो 10 स्कीमें जो बदल सकती हैं आपकी किस्मत

यह भी पढ़े CG: नकाबपोश बदमाशों का ज्वेलर्स शॉप पर हमला: पिता के सिर पर रिवॉल्वर से वार, बेटी को मारी गोली

यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : दिल दहला देने वाली घटना: पति ने पूरे परिवार की निर्मम हत्या! फिर कर ली खुदखुशी..

यह भी पढ़े अब मिनटों में चेक करें PF बैलेंस, EPFO ने किया तरीका और भी आसान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK