भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शिवनाथ नदी में दर्दनाक हादसा: किशोर की मौत ने सबको झकझोरा
राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार सुबह 15 साल का एक किशोर शिवनाथ नदी में डूब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। डोंगरगांव पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत दुर्ग से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
एसडीआरएफ की टीम जैसे ही सांकर दाह गांव पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारियां शुरू हो गईं। नदी के घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक नहाते समय गहराई में चला गया और डूब गया।
टीम ने बोट को पानी में उतारा और डीप डाइविंग विशेषज्ञ राजकुमार यादव और नरोत्तम चंदेल ने गोता लगाना शुरू किया। टीम का नेतृत्व धनीराम यादव कर रहे थे, वहीं ओंकार और भूपेंद्र सिंह ने बोट से रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया।
लगातार तीन से चार घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद आखिरकार बच्चे का शव पानी से बरामद हुआ। शव को बांधकर नदी से बाहर लाया गया। मृत किशोर की पहचान देवकुमार चोरिया, पिता संतलाल चोरिया, उम्र 15 वर्ष, निवासी ग्राम कोचेरा, थाना डौंडी लोहारा, जिला बालोद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ने शव को पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद डोंगरगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े - दुर्ग में विवाद के बाद बेरहमी से पिटाई, युवक की दर्दनाक मौत – खदान में काम करने आए बाहरी युवक हिरासत में..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



