थाने से रेप का आरोपी फिल्मी अंदाज़ में फरार, SP ने पूरे स्टाफ को किया सस्पेंड!

भिलाई की पत्रिक न्यूज़ थाने से रेप का आरोपी फरार… एसपी का बड़ा एक्शन, इलाके में सनसनी फैल गई है।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। थानखम्हरिया थाने में बंद रेप का आरोपी रात के अंधेरे में फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बेमेतरा थाने से बलात्कार का आरोपी फरार – एसपी की सख्त कार्रवाई, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे की है। रेप का आरोपी देवेंद्र यादव थाने में बंद था। आरोपी ने पहले हथकड़ी से हाथ निकाला और फिर छत के छज्जे से नीचे उतरते हुए भाग निकला। बताया जा रहा है कि कूलर की आवाज और रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर वह फरार हो गया।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

📍 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू थाने पहुंचे।

उन्होंने मौके पर पूरे थाने का निरीक्षण किया और इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। प्राथमिक जांच में निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप पटेल, एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों की लापरवाही सामने आई है।

विज्ञापन

एसपी ने इन सभी 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। साथ ही फरार आरोपी की जानकारी देने वाले को 5 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है।

फिलहाल पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पर अब सवाल ये है कि थाने में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK