भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक भावनात्मक खबर सामने आई है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कोहली ने यह जानकारी दी, जिससे उनके प्रशंसक हैरान भी हैं और भावुक भी।हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में विराट का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने इस सीरीज में 23.75 की औसत से रन बनाए और 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। 9 पारियों में एक नाबाद शतक समेत कुल 190 रन ही बना सके।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो विराट ने BCCI को पहले ही अपने फैसले की जानकारी दे दी थी। लेकिन बोर्ड ने उन्हें दोबारा सोचने की सलाह दी थी। इसके बावजूद विराट अपने निर्णय पर कायम रहे।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
टेस्ट में कोहली का रिकॉर्ड कप्तानी में शानदार रहा।
जहां धोनी और रोहित शर्मा ICC ट्रॉफी जीत चुके हैं, वहीं कोहली की कप्तानी में भारत कोई ICC खिताब नहीं जीत सका। लेकिन अगर बात टेस्ट क्रिकेट की हो, तो कोहली दोनों से मीलों आगे नजर आते हैं।
कोहली ने भारत में बतौर कप्तान 11 टेस्ट सीरीज में टीम की अगुवाई की और सभी सीरीज जीतीं। रोहित और धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर टेस्ट में हार भी झेलनी पड़ी है, लेकिन कोहली के नेतृत्व में ऐसा कभी नहीं हुआ।
2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर उन्होंने पहली बार कप्तानी की थी। अश्विन और जडेजा की शानदार गेंदबाज़ी और कोहली की आक्रामक रणनीतियों ने भारत को 4 मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत दिलाई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही फैंस में मायूसी छा गई।
सोशल मीडिया पर लोग अपने चहेते खिलाड़ी को याद कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।



