शाही दशहरा महिला उत्सव समिति संरक्षिका श्रीमती चारूलता पाण्डेय द्वारा मां दुर्गा व हनुमान जी की मूर्ति स्थापना सेक्टर 7 में किया गया, श्रद्धालुओं में उल्लास

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शाही दशहरा महिला उत्सव समिति संरक्षिका श्रीमती चारूलता पाण्डेय द्वारा मां दुर्गा व हनुमान जी की मूर्ति स्थापना सेक्टर 7 में किया गया, श्रद्धालुओं में उल्लास

शाही दशहरा महिला उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा व हनुमान जी की मूर्ति स्थापना सेक्टर 7 में किया गया
भिलाई, सेक्टर-7 स्थित मंदिर परिसर में आज भव्य धार्मिक आयोजन के अंतर्गत मां दुर्गा जी एवं श्री हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना विधि-विधान से की गई। पूजा-अर्चना का आयोजन शाही दशहरा महिला उत्सव समिति द्वारा किया गया, जिसमें समिति की संरक्षिका श्रीमती चारूलता पांडेय ने पूजन कर विधिवत स्थापना संपन्न करवाई।

इस आयोजन में समिति की कई सदस्याएं और नगर के श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्यजनों में सूरज जायसवाल, विवेक जायसवाल, रवि राव, कफलुद्दीन, प्रकाश राव, रोहित सुंदरम, राकेश गुप्ता,गुड्डू झा,निखिल,महेश तिवारी, ममता, किरण,आर्यन पांडेय, रुद्राक्ष पांडेय, राजू, सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

विज्ञापन

पूजन के पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को भोग वितरण किया गया, जिससे भक्तों ने आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।

📆 कल दिनांक 6 जून को शुभ हवन तथा महाभोग वितरण का आयोजन किया गया है, जिसमें अधिकाधिक श्रद्धालुओं से भाग लेने की अपील की गई है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK