ब्रेकिंग :जगदलपुर में ACB ने मारा छापा, ठेकेदार से 2 लाख की रिश्वत लेते PWD अफसर रंगेहाथ पकड़ाया..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) जगदलपुर में एक बार फिर भ्रष्टाचार का चेहरा बेनकाब हुआ है। PWD विभाग के कार्यपालन अभियंता (EE) अजय कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है।

ACB Raid Jagdalpur PWD EE House Bribery Case
जानकारी के अनुसार, अजय कुमार ने एक ठेकेदार से काम दिलाने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत ACB से की।

शिकायत के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने प्लान बनाकर कार्रवाई की। जैसे ही अजय कुमार ने सरकारी आवास में रिश्वत की रकम ली, टीम ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया।

ACB की टीम मौके पर मौजूद है और लगातार कार्रवाई जारी है। सूत्रों के अनुसार, कागज़ात और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

यह भी पढ़े - कोरबा में दर्दनाक सुसाइड! दिव्यांग युवक ट्रक के नीचे लेट गया, 12 पहिए सीने से गुजरने का LIVE वीडियो वायरल

यह भी पढ़े - गोवा में शादी करने गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचा युवक , पुराने अफेयर की बात सुनकर प्रेमिका की बॉयफ्रेंड ने की गला रेतकर हत्या, जंगल में फेंकी लाश..