भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , फुटबॉल खेलकर लौट रही मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला। हादसा इतना भयानक था कि 10 साल की अंशिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गुस्साए परिजनों ने थाने का घेराव कर जमकर नाराज़गी जताई।
घटना भिलाई के बापू नगर खुर्सीपार की है। 29 मई की सुबह अंशिका अपने 8 साल के भाई अंकुश के साथ सेक्टर-1 फुटबॉल ग्राउंड से साइकिल से घर लौट रही थी। तभी गैरेज रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
लेकिन किस्मत ने अंशिका का साथ नहीं दिया। 2 जून को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गई। वो ना बोल पा रही हैं, ना कुछ खा पी रही हैं। थाने लाई गईं तो भी होश में नहीं थीं।
इस दर्दनाक हादसे से नाराज़ परिजनों ने भट्ठी थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस और नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि 5 दिन बाद भी आरोपी कार चालक का सुराग नहीं लग पाया है।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग भी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि गैरेज रोड पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। परिजनों ने कैमरा लगाने वाले ठेकेदार पर भी सवाल खड़े किए और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
अंशिका के मामा विनय कुमार गौतम ने कहा कि यदि कैमरे चलते होते तो आरोपी अब तक पकड़ा जा चुका होता। उन्होंने ठेकेदार की लापरवाही को सीधा-सीधा बच्ची की मौत का जिम्मेदार ठहराया।
घटना के बाद बापू नगर की पार्षद सरिता देवी भी थाने पहुंचीं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



