भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सरकारी योजना में सेंध, गरीबों के निवाले में मिल रहा खराब चावल!
(छग) बलरामपुर जिले में सरकार की महत्वाकांक्षी 'चावल उत्सव' योजना की साख पर बट्टा लगता दिख रहा है। राइस मिलर्स और नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के अफसरों की मिलीभगत से जिले की राशन दुकानों में खराब चावल की आपूर्ति हो रही है।
जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर के सरकारी उचित मूल्य दुकानों में घटिया गुणवत्ता वाला चावल भेजा जा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि संचालक ट्रक भर-भर कर चावल लौटाने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
हितग्राही साफ इनकार कर रहे हैं कि वे इस खराब चावल को लें। संचालकों का कहना है कि वे ऐसा चावल नहीं बांट सकते। दूसरी ओर राइस मिलर्स अपनी गलती मानने के बजाय सही रखरखाव न होने का बहाना बना रहे हैं।
सरकार चावल के भंडारण और वितरण पर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, ताकि लोगों को पोषणयुक्त राशन मिल सके। लेकिन हकीकत में यह व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इस पूरे मामले में जिले के नागरिक आपूर्ति निगम के अफसर भी सुस्त नजर आ रहे हैं। लोग जब शिकायत के लिए फोन कर रहे हैं, तो अधिकारी फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझ रहे।
गौरतलब है कि पहले भी प्रेमनगर वेयरहाउस में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। तब राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नान के डीएम को निलंबित किया था। बावजूद इसके फिर वही गड़बड़ी दोहराई जा रही है।
अधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन
इस पर नागरिक आपूर्ति निगम के जिला अधिकारी दिनेश ओझा ने कहा कि खराब चावल की जानकारी मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। संबंधित राइस मिलर्स को चावल वापस कराकर साफ चावल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है।
हालांकि बड़ा सवाल यह उठता है कि जब क्वालिटी जांच के लिए अधिकारी तैनात हैं, तो फिर खराब चावल रिसीव ही क्यों हुआ?
यह भी पढ़े - अब मिनटों में चेक करें PF बैलेंस, EPFO ने किया तरीका और भी आसान..
यह भी पढ़े - कहीं कोई आपके आधार का तो नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल? 2 मिनट में घर बैठे ऐसे करें चेक..
यह भी पढ़े - सिर्फ बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..
यह नही पढ़े - ATM से निकले कटे-फटे नोट? RBI ने बताया बिना झंझट कैसे बदलवाएं..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



